नाबालिग को बेरहमी से पीटा, फिर जहर खिला कर उतार दिया मौत के घाट

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नाबालिग को बेरहमी से पीटा, फिर जहर खिला कर उतार दिया मौत के घाट

डिजिटल डेस्क, सिवनी। एक नाबालिग के साथ बर्बरता कर उसको जहर पिला दिया गया। गंभीर हालत में नाबालिग की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना आदेगांव थाना के लाटगांव की है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोप में चार आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की  जांच  शुरु कर दी है। मामला प्रेम प्रसंग को लेकर उपजे विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि इस मामले में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। पीड़ित परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना से परिवार व गांव में शोक का महौल है।

ये है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय अरविंद लोधी को शनिवार की रात में गांव के कुछ चार लोगों ने उसे ले गए थे। उसके साथ मारपीट की गई और उसे जहर पिला दिया। अरविंद ने किसी तरह सूचना परिजनो को दी तब परिजनों ने पुलिस को बुलाया। अरविंद को लखनादौन सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसकी स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां पर रविवार को उसकी मौत हो गई।

मौत के पूर्व दिए बयान पर कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि अरविंद के मृत्यु  पूर्व दिए गए बयान के आधार पर कार्रवाई कर चार लोगों को पकड़ा है।  उसके अनुसार गांव के ही चार लोगों ने उसे अपने घर बुलाया था और मारपीट की और जबरन जहर खिला दिया।

क्षेत्र में आक्रोश

घटना के बाद  से क्षेत्र में आक्रोश का महौल है। बताया जाता है कि प्रेमप्रसंग के चलते अरविंद को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया गया। पीडि़त परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना से परिवार व गांव में शोक का महौल है।

इनका कहना है

चार लोगों ने नाबालिग लड़के  साथ मारपीट कर उसको जहर खिला दिया। उसकी मौत हो गई है।इसमें कुछ लोगों को पकड़ा है। मामले की जांच की जा रही है।
- गोपाल खांडेल, एएसपी

Created On :   7 July 2019 5:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story