जमी हुई झील और बर्फ से लदे पहाड़ लगाते हैं इस जगह में चार चांद

जमी हुई झील और बर्फ से लदे पहाड़ लगाते हैं इस जगह में चार चांद

डिजिटल डेस्क, कनाडा। इस दुनिया में बहुत से ऐसे दिलकश नजारे हैं जिन्हें देखकर प्रकृति से प्यार हो जाता है। वैसे आजकल सभी के जीवन में इतनी परेशानियां हैं कि सब कुछ देर के लिए ऐसी शांत जगहों पर जाकर बस प्रकृति को निहारते रहना चाहते हैं, भीड़-भाड़ भरे शहर, ऊंची इमारतें और आराम भरी जिंदगी भी आजकल लोगों को बोरियत का अहसास कराती है। सब चाहते हैं कि वो प्रकृति की गोद में जाकर कुछ पल सिर्फ और सिर्फ खुद के साथ ही बिताएं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आपको लगेगा कि मानो स्वर्ग कहीं और नहीं यहीं पृथ्वी पर है। आपको बता दें कनाडा के इस इलाके में छोटी-बड़ी मिलाकर कुल 600 झीलें हैं जो एक से बढ़कर एक खूबसूरत हैं।

सबको भातें हैं अल्बार्टा के बर्फ से लदे पहाड़, सर्दियों में जमी हुई झीलें

हम बात कर रहे हैं कनाडा का अल्बार्टा की, जो दुनिया के कुछ सबसे दिलकश नजारों को अपने में समेटे हुए है। यहां बर्फ से लदे पहाड़, सर्दियों में जमी हुई झीलें और झरने यहां का मुख्य आकर्षण हैं। खासकर अपनी खूबसूरत झीलों के लिए ये इलाका दुनियाभर में मशहूर है। 

लुईस झील

लुईस झील कनाडा का मुख्य आकर्षण केंद्र है। बता दें ये खूबसूरत झील एक ग्लेशियल लेक है, ग्लेशियर से आते पानी से ये झील खुद-ब-खुद बनी है। यहां बर्फ की सफेद चादर आपका मन जरूर मोह लेगी। ये झील बंफ नेशनल पार्क का हिस्सा है। 

बो झील

नीला पानी-हरे भरे पेड़ और पीछे खड़ा विशाल पर्वत देखने में किसी कल्पना जैसा लगता है। बता दें ये रॉकी पर्वत पर बनी छोटी झील है जो सभी को खूब लुभाती है। ये झील बो नदी पर बनी हुई है। ये 1920 मीटर की ऊंचाई पर है। 

कंसोलेशन झील

कंसोलेशन झील भी बंफ नेशनल पार्क का हिस्सा है। यह पहाड़ों से घिरी ये झील बेहद खूबसूरत है।यहां खड़े बड़े पहाड़ बर्फ की चादर ओढ़े रहते हैं।

माइनवांका झील 

21 किमी लम्बी और 142 मीटर गहरी ये झील दर्शकों के आकर्षण का बहुत ही बड़ा केंद्र है। ये झील को पानी कैस्कैड नदी से मिलता है।

पिरामिड झील 

किडनी की आकार की ये झील जैस्पर नेशनल पार्क का हिस्सा है। ये पिरामिड श्रेणियों के नीचे बनी है। 

स्प्रे झील

ये झील स्प्रे नदी पर बनी है। ये इतनी साफ है इसका पानी पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

वर्मिलियन झीलें

ये कई झीलों का समूह है। ये कनाडा की रॉकी पर्वत श्रृंखला में आती है।

वॉटरटन झील

ये दो हिस्सों में बंटी झील है। एक भाग वॉटरटन लेक्स नेशनल पार्क में है। दूसरा भाग ग्लेशियर नेशनल पार्क में है।
 

Created On :   8 Jan 2018 7:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story