Omg!! इतना पढ़ाकू बच्चा, बुक बंद करते ही आंखों से निकलते हैं आंसू, देखें video

Because of this habit Little Baby become a bookworm, watch video
Omg!! इतना पढ़ाकू बच्चा, बुक बंद करते ही आंखों से निकलते हैं आंसू, देखें video
Omg!! इतना पढ़ाकू बच्चा, बुक बंद करते ही आंखों से निकलते हैं आंसू, देखें video

डि़जिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर कोई भी चीज वायरल होने में समय नहीं लगता, यहां लगातार किसी फोटो या वीडियो की चर्चा बनी ही रहती है। ऐसे में कुछ समय पहले इंटरनेट पर अपलोड़ किया गया पढ़ाकू बच्चे का ये वीडियो एक बार फिर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सबसे खास है छोटे से बच्चे का किताबों से इतना गहरा लगाव की किताब बंद होते ही वो खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाता और चींख-चींखकर रोना शुरु कर देता है।

Story book से हुआ ‘बुकवोर्म’ को प्यार

आज के समय में जंहा बच्चे किताबें पढ़ना तो दूर छूने में भी परहेज करते हैं ऐसे में किताबों के लिए इस बच्चे का प्यार देखकर सभी अचंभित हो रहें हैं। दरअसल बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, उन्हें आप चाहे उस आकार में ढाल सकते हैं। ठीक ऐसे ही इस बच्चे माता-पिता ने उसको छोटी उर्म से ही किताबों से कहानियां सुनाई हैं जो अब इस बच्चे को इतनी पसंद आने लगी हैं कि किताब बंद होते ही बच्चे की आंखों से आंसू छलकना शुरु हो जाते हैं। ये वीडियो अब तक  9 million से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

Created On :   24 Sep 2017 7:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story