हर्ष लिम्बचिया संग शादी के बंधन में बंधी भारती, देखें फोटोज और वीडियोज

Bharati singh and harsh limbachiyaa got married in goa see wedding photos
हर्ष लिम्बचिया संग शादी के बंधन में बंधी भारती, देखें फोटोज और वीडियोज
हर्ष लिम्बचिया संग शादी के बंधन में बंधी भारती, देखें फोटोज और वीडियोज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कॉमेडी के जरिए टीवी में अपनी एक अलग पहचान बनना वाली भारती सिंह ने रविवार को बड़े ही धूमधाम से अपने व्बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बचिया के साथ सात फेरे लिए। शादी के मौके पर भारती दुल्हन के जोड़े में बहुत प्यारी लग रही थीं। फेरों की रस्म के लिए भारती ने पिंक लहंगा पहना हुआ था, वहीं हर्ष ने ब्लू रंग की शेरवानी और गुलाबी पगड़ी पहनी थी। विवाह में टीवी और फिल्म के कई सितारे मौजूद रहे। टीवी एक्ट्रेस अदा खान भी भारती की शादी में पहुंचीं, वह भारती की खास सहेली हैं। 

अभी हाल ही में भारती ने अपनी मेंहदी और हल्दी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। चूड़ा सेरेमनी में भारती और हर्ष ने मेहमानों के लिए पूल पार्टी भी अरेंज की थी। टीवी जगत के कई सेलिब्रिटीज भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया की शादी के जश्न में शामिल हुए। सभी ने इस मौके पर जमकर मस्ती की।

वहीं अपनी शादी की रस्मों को एंज्वॉय करते हुए भारती ने भी खूब ठुमके लगाए। सोशल मीडिया में इन दोनों की कई तस्वीरें दिन भर वाइरल रही।

यह दोनों पिछले 8 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी का खर्च हर्ष और भारती दोनों ने मिलकर उठाया है। भारती को लगातार उनके फैंस शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। भारती सिंह ने अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि भारती शादी में कितना खुश थीं। गोवा में कैंडोलिम बीच के पास दोनों ने जन्मों जन्मांतर तक एक-दूजे के साथ रहने की कसमें खाईं। 

भारती की शादी में राखी सावंत ने भी जमकर डांस किया, उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में राखी आरजे मलिष्का के साथ ढोल की बीट पर डांस कर रही हैं। वहीं दूसरी वीडियो में राखी का नागिन डांस देखने को मिला।

Created On :   4 Dec 2017 6:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story