भीमा कोरेगांव प्रकरण : नागपुर पहुंची पुणे पुलिस , एड. सुरेंद्र गडलिंग के घर छानबीन 

Bhima Koregaon Case: Pune Police Reached Nagpur, inspection done
भीमा कोरेगांव प्रकरण : नागपुर पहुंची पुणे पुलिस , एड. सुरेंद्र गडलिंग के घर छानबीन 
भीमा कोरेगांव प्रकरण : नागपुर पहुंची पुणे पुलिस , एड. सुरेंद्र गडलिंग के घर छानबीन 

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  पूरे देश में चर्चित भीमा कोरेगांव प्रकरण की छानबीन करने के लिए पुणे पुलिस नागपुर पहुंची है। उल्लेखनीय है कि भीमा कोरेगांव आंदोलन के बाद भड़की हिंसा ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया था। कई आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया गया था। नागपुर में भी इस मामले को लेकर आगजनी, चक्काजाम आंदोलन किया गया था।  

आफिस में खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज 
इस प्रकरण के आंदोलनकारियों का केस एड. सुरेंद्र गडलिंग  देख रहे हैं। एड . गडलिंग नक्सली संबधी प्रकरण भी अदालत में लड़ते हैं।  उनकी भीमा कोरेगांव दंगा प्रकरण में क्या भूमिका रही है। इसकी जांच के सिलसिले में सहकार नगर पुणे आर साइबर से पुणे की पुलिस के 10 अधिकारियों कर्मचारियों की टीम आज सुबह एड. गडलिंग के मकान पर दबिश देकर छानबीन शुरू की।  अभी भी उनके मकान में छानबीन जारी है। सूत्रों के अनुसार विशाल लेआऊट वैशाली स्कूल  के पास सम्राट चौक मंगलवार बाजार रोड जरीपटका निवासी एड सुरेन्द्र गडलिंग की दो मंजिला इमारत है।

10-12 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम जुटी 
आज सुबह भीमा कोरेगांव प्रकरण की जांच के सिलसिले में सहकार नगर पुणे और साइबर पुणे पुलिस के 10 अधिकारी - कर्मचारी उनके मकान पर आ धमके। इन कर्मचारियों की टीम  सुबह करीब 6.30 बजे एड. सुरेंद्र गडलिंग  के मकान पर पहुंची।  पुणे से आए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जरीपटका पुलिस की मदद ली। गडलिंग के मकान के प्रवेश द्वार के सामने अंदर में पुलिस के जवान पहरेदारी कर रहे थे।  बाकी पुलिस अधिकारी आर कर्मचारी उनके मकान की दूसरी मंजिल पर गडलिंग के कार्यालय कक्ष में दस्तावेजों की छानबीन कर रहे थे। एड. गडलिंग शहर के जाने माने वकील हैं।  वे नक्सली व अन्य मामलों से जुडे़ आंदोलनकारियों के केस अदालत में देखते हैं।  भीमा कोरेगांव आंदोलन प्रकरण में एड. गडलिंग की भूमिका की जांच करने पुणे की पुलिस नागपुर पहुंची थी।  इस बारे में स्थानीय पुलिस से बंदोबस्त का सहयोग मांग गया था।

Created On :   17 April 2018 7:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story