महाराष्ट्र के भोगवे समुद्रतट को मिला ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेट

Bhogwe beach of Maharashtra gets blue flag certificate
महाराष्ट्र के भोगवे समुद्रतट को मिला ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेट
महाराष्ट्र के भोगवे समुद्रतट को मिला ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने देश में चुनिंदा समुद्र तटों को ब्लू फ्लैग प्रमाणपत्र देना शुरु किया है। इसमें महाराष्ट्र के भोगवे समुद्रतट को भी यह प्रमाणन हासिल हुआ है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि देश में 13 समुद्रतटों को ब्लू फ्लैग प्रमाणन मिला है। उन्होने बताया कि यह प्रमाणन डेनमार्क की फांउडेशन फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन संस्था ने प्रमुख चार बिंदुओं के साथ कुल 33 कड़े मानदंडों के आधार पर समुद्रतटों का अध्ययन किया है। इसके आधार पर ब्लू फ्लैग प्रमाणन दिया गया है। महाराष्ट्र में भोगवे समुद्र तट सिंधुदुर्ग जिले में है। पर्यावरणीय शिक्षा और सूचना, स्नान करने के लिए पानी की गुणवत्ता, प र्यावरण प्रबंधन और संरक्षण तथा समुद्रतटों पर सुरक्षा और सेवाएं इन चार प्रमुख मानदंडों के आधार पर भोगवे समुद्रतट को ब्लू फ्लैग प्रमाणन दिया गया है।
 

Created On :   2 Dec 2019 5:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story