नहीं होगा बिग बी के 76वें जन्मदिन का जश्न,ये है बर्थडे सेलिब्रेट ना करने की वजह

नहीं होगा बिग बी के 76वें जन्मदिन का जश्न,ये है बर्थडे सेलिब्रेट ना करने की वजह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 11 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 76 साल के हो जाएंगे। हर साल बिग बी का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट होता है, मगर इस बार खबर आ रही है, कि वो अपना 76वां बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट नहीं करेंगे। कहा जा रहा है कि बर्थडे के सादगी से मनाने की वजह 1 अक्टूबर को हुआ कृष्णा राज कपूर का निधन है। 

कपूर परिवार और बच्चन परिवार के एक-दूसरे गहरी रिश्तेदारी है। बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन की सास ऋतु नंदा, कृष्णा राज कपूर की बेटी हैं। ऐसे में शायद ही बिग बी अपने बर्थडे का सेलिब्रेशन नहीं चाहते। कुछ समय पहले ही श्वेता बच्चन के ससुर राजन नंदा का भी निधन हुआ है, ऐसे में बर्थडे सेलिब्रेशन में धूमधाम को अवॉइड किया जाएगा।

बिग बी के 76वें जन्मदिन को सादगी से सेलिब्रेट होने की खबरें हैं, लेकिन बावजूद इसके बिग बी के फैंस उनके जन्मदिन को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। बिग बी को उनके हर जन्मदिन पर फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। सोशल मीडिया से लेकर उनके बंगले जलसा के बाहर फैंस की दीवानगी देखते ही बनती है।इस बार भी अमिताभ को बर्थडे विश करने के लिए फैंस का हुजूम उमड़ेगा, यही उम्मीद है।

बता दें, अमिताभ ने पिछले साल अपना 75वां बर्थडे मालदीव में सेलिब्रेट किया था। बिग बी मालदीव में अपने पूरे परिवार के साथ गए थे। तब भी अमिताभ बच्चन ने बर्थडे धूमधाम से ना मनाने का फैसला किया था, क्योंकि उसी साल ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता का निधन हुआ था। भले ही अमिताभ ने बड़े ही शांत तरीके से अपना जन्मदिन मनाया था, लेकिन उनके मालदीव में सिंपल बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। 

आपको बता दें, फिलहाल अमिताभ KBC 10 में बिजी हैं। साथ ही उनकी फिल्म "ठग्स ऑफ हिंदोस्तान" 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है, जिसमें वो पहली बार आमिर खान संग स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

Created On :   8 Oct 2018 7:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story