नांदेड़ में पुलिस भर्ती में बड़ा घोटाला, 12 गिरफ्तार ,और भी जगह घोटाला आ सकता है सामने

Big scam in police recruitment in Nanded, 12 arrested by police
नांदेड़ में पुलिस भर्ती में बड़ा घोटाला, 12 गिरफ्तार ,और भी जगह घोटाला आ सकता है सामने
नांदेड़ में पुलिस भर्ती में बड़ा घोटाला, 12 गिरफ्तार ,और भी जगह घोटाला आ सकता है सामने

डिजिटल डेस्क, नांदेड । नांदेड जिले के पुलिस भर्ती में बड़ा घोटाला सामने आया है। नांदेड सहित अन्य 4 जिलों में भी इस भर्ती में घोटाला होने की जानकारी मिली है।  इस मामले में 2 पुलिस कर्मचारियों सहित 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं 20 में से 12 आरोपियों को नांदेड पुलिस ने हिरासत में लिया है।

लाखों का लेन-देन
जानकारी के अनुसार  पुलिस  भर्ती प्रक्रिया की लिखित प्रक्रिया में 13 उम्मीदवारों को 90 से अधिक अंक देने के लिए लाखों का लेन-देन हुआ जिसका नांदेड जिला पुलिस अधीक्षक ने  पर्दाफाश किया है। परीक्षा पद्धति का आयोजन करने वाली सांगली की एक कंपनी के दो लोग व पुणे का एक शख्स इस मामले में मुख्य रूप से शामिल हैं। मामले में कुल 20 लोगों के नाम सामने आने के बाद सभी के खिलाफ नांदेड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रकिशोर मीणा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नांदेड जिला में 69  पदों के लिए पुलिस भर्ती प्रक्रिया पिछले एक महीने से जारी है।  

गणित के पेपर से हुआ संदेह
मैदानी परीक्षा में उत्तीर्ण  होने के बाद 1 हजार 98  उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा पंद्रह दिन पूर्व ही समाप्त हुई। इसी लिखित परीक्षा के पेपर में पेपर जांचनेवाली कंपनी के माध्यम से यह घोटाला किया गया। उम्मीदवार से 7 लाख 50 हजार रुपए लेकर पास करवाया जा रहा था।  लिखित परीक्षा में 13 उम्मीदवारों को 90 से 94 प्र।श। अंक मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों की शंका हुई। देखा जाए तो एग्जाम के समय प्रश्नपत्रिका भी वापस ली जाती है।  

जांच के दौरान पाया गया कि प्रश्नपत्रिका पर गणित का प्रश्न हल करते समय किसी भी तरह का अंक या मार्क जोड़े नहीं  गए थे। सीधे-सीधे प्रश्न का सही उत्तर दे दिया गया था।बारीकी से जांच करने घपला सामने आया। प्रकरण में  13 उम्मीदवारों को हिरासत में लिया गया।  पहले तो आरोपियों ने जवाब देने में टाल-मटोल किया लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो सचाई सामने आई। मामले की जांच जारी है।

Created On :   26 April 2018 9:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story