अर्शी खान ने प्राइवेट पार्ट्स घूरने का लगाया आरोप

bigg boss 11 arshi khan aks luv tyagi that why was he staring her breast
अर्शी खान ने प्राइवेट पार्ट्स घूरने का लगाया आरोप
अर्शी खान ने प्राइवेट पार्ट्स घूरने का लगाया आरोप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अपनी भड़कीले कपड़े और ड्रेसिंग सेंस से सुर्ख़ियों में रहने वाली भोपाल की मॉडल अर्शी खान खान ने लव त्यागी पर प्राइवेट पार्ट्स घूरने का आरोप लगाया है। दरअसल, बिग बॉस में रोज कुछ नया देखने को मिल रहा है। अर्शी खान को घर के अंदर किसी ना किसी के साथ फ्लर्ट करते हुए देखा जा सकता है। वो ज्यादातर समय हितेन को परेशान करते हुए नजर आती हैं। घर के अंदर वो आकाश की पैंट खींचने की कोशिश कर चुकी हैं।

कल प्रसारित हुए एपिसोड में दिखाया जाता है कि प्रियांक शर्मा, हिना, लव त्यागी और बेन आपस में बात करते हैं कि आखिर अर्शी ने क्या पहना हुआ है। जिसके जवाब में लव कहते हैं कि उन्होंने नाइटी के साथ ब्रा पहनी हुई है। यह बातचीत बेडरुम में हो रही थी। जिसके बाद अर्शी किचन में विकास गुप्ता को बताती हैं कि लव उनके चेस्ट को घूर रहा था। यह सुनकर विकास अर्शी से कहते हैं कि वो लव को कहें कि उनकी इस हरकत से वो असहज हो जाती हैं। इसके बाद अर्शी लव को बाहर बुलाती हैं और पूछती हैं कि वो उनके शरीर के अंगो को क्यों घूर रहे थे। लव कहते हैं कि वो ना तो उन्हें घूर रहे थे और ना ही उन्हें ऐसा करने में कोई दिलचस्पी है

कौन हैं अर्शी खान

अर्शी का जन्म‍ अफगानिस्तान में हुआ है। जब वह महज चार साल की थीं तो उनका परिवार भारत के भोपाल शहर में आकर बस गया। अर्शी ने अपने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई भी भोपाल में ही पूरी की। पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी पहले भी अर्शी खान संग रिश्तों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। इंडस्ट्री में भी चर्चा रही है कि अर्शी हर 2-3 महीने के बाद दुबई जाती रहती थीं और वहीं वह शाहिद अफरीदी से मिलती थीं।

अर्शी खान राधे मां पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर अर्शी के बारे में यह जानकारी भी दी गई है कि वह तमिल फिल्म माली मिष्टू में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह इंडिया की पहली 4डी पीरियड फिल्म ‘The Last Emperor’ में काम कर चुकी हैं। एक भोजपुरी डायरेक्टर द्वारा अश्लील हरकत करने पर अर्शी ने पार्टी में सबके सामने उन्हें थप्पड़ जड़ा था। इस मामले को लेकर भी अर्शी खान इस साल चर्चा में रहीं।

Created On :   12 Nov 2017 5:54 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story