बिग बॉस 12 में नेहा पेंडसे ने किया पोल डांस, वीडियो वायरल

Bigg Boss 12: Contestant Neha Pendse Pole Dance Video Viral on Social Media
बिग बॉस 12 में नेहा पेंडसे ने किया पोल डांस, वीडियो वायरल
बिग बॉस 12 में नेहा पेंडसे ने किया पोल डांस, वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी इंडस्ट्री का सबसे चर्चित शो बिग बॉस का 12वां सीजन अब तक केवल भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी पार्टनर जसलीन मथारू को लेकर ही ज्यादा चर्चाओं में था। लेकिन अब इन्हें टक्कर देने के लिए सामने आई हैं अभिनेत्री नेहा पेंडसे। नेहा पेंडसे ने अपने पोल डांस से पूरे घर में सनसनी मचा दी है। हाल ही में बिग बॉस के फैन पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस नेहा पेंडसे पोल डांस करती नजर आ रही हैं।

 

 


नेहा ने मचाई खलबली 

नेहा पेंडसे अपनी हॉटनेस के लिए जानी जाती हैं। इस वीडियो को शेयर करने के बाद से ही फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं। नेहा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोल डांस के वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बिग बॉस में आने से पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार बिग बॉस सीजन 12 में नेहा का पोल डांस देखने को मिलेगा। हालांकि इससे पहले बिग बॉस के एक सीजन की कंटेस्टेंट रहीं सनी लियोनी भी पोल डांस कर चुकी हैं।

Created On :   7 Oct 2018 8:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story