bigg boss 12: करणवीर का मजाक उड़ाकर फैंस के निशाने पर आए सलमान, सेलेब्स ने भी उठाए सवाल

bigg boss 12: करणवीर का मजाक उड़ाकर फैंस के निशाने पर आए सलमान, सेलेब्स ने भी उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई । bigg boss 12 हर सीजन के मुकाबले इस बार टीआरपी में कुछ कमाल नहीं कर पा रहा है। वहीं शो के होस्ट सलमान खान भी अब दर्शकों के निशाने पर आ गए हैं। इसकी वजह है bigg boss 12 कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा। दरअसल करणवीर टीवी पर काफी मशहूर हैं और उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है, लेकिन सलमान खान हर बार वीकएंड का वार में करणवीर की कुछ ज्यादा ही टांग खीचते हैं। ये बात करणवीर के फैंस और उनके सेलेब्रिटी फ्रेंड्स को रास नहीं आई। बार-बार करणवीर का मजाक उड़ाने को लेकर सलमान सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। कई टीवी सेलेब्स ने भी सलमान खान पर सवाल उठाए हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है क्यों एक्टर करणवीर को वीकेंड के वार एपिसोड में बेइज्जत करते हैं।


बता दें कि सलमान खान बीते कई हफ्ते से हर वीकेंड का वार पर आते हैं और खेल को लेकर करणवीर की रणनीति, उनके कपड़ों और स्टाइल का मजाक उड़ाते हैं। इस हफ्ते भी सलमान खान ने ऐसा ही कुछ किया। सलमान खान ने इस हफ्ते न केवल बिग बॉस के घर में मजाक बनाया बल्कि सुल्तानी अखाड़े में भी करणवीर को सलमान की हंसी का सामना करना पड़ा। इस पर करणवीर के फैंस को गुस्सा आ गया, वो सोशल मीडिया के जरिए सलमान खान और बिग बॉस के मेकर्स पर गुस्सा निकाल रहे हैं। 

हरजिंदर कौर नाम की करणवीर की फैन ट्वीटर पर लिखती हैं- "अगर रोमिल चौधरी ने कुछ कुर्बान किया तो सलमान के दिल को छू गया, अगर करणवीर कुछ अच्छा करें तो महानता के मूमेंट बताने लग जाते हैं। सलमान खान का हर वीकेंड के वार पर करणवीर का मजाक उड़ाना, उन्हें नीचा महसूस कराना अच्छी बात वहीं है।" इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सलमान खान पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।


करणवीर के एक फैंस ने लिखा- करणवीर बहुत ही विनम्र हैं वह सभी चीजों का निष्पक्ष समर्थन करते हैं, इसलिए बिग बॉस और सलमान खान को बिल्कुल भी अधिकार नहीं है कि वह हर हफ्ते उन्हें परेशान करें या फिर उनकी हंसी उड़ाएं।


सोशल मीडिया पर करणवीर के फैंस सलमान को आड़े हाथ लेते हुए कह रहे हैं कि वे करणवीर को तरफ बहुत रूखे नजर आते हैं। वो कैसे टीवी एक्टर को पब्लिकली नीचा दिखा सकते हैं? फैंस ने एक्टर पर करणवीर को ट्रोल करने और श्रीसंत को सपोर्ट करने का आरोप लगाया है।

वहीं गौहर खान, सिंपल कौल, निगार खान भी करणवीर के सपोर्ट में आई हैं। सिंपल कौल ने ट्वीट कर लिखा- ""सलमान खान सिर्फ करणवीर की तरफ मतलबी से नजर आते हैं। पता नहीं क्यों? बिग बॉस-12 में उनके बुरे कमेंट से नफरत है। ""

निगार खान ने ट्वीट कर लिखा- ""हर बार क्यों करणवीर को टारगेट किया जाता है। छोटी-छोटी बातों के लिए करणवीर से सवाल किया जाता है।ये बेहूदा है। ये सही नहीं है। ""

Created On :   13 Nov 2018 4:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story