बिहार : नीतीश पर भारी पड़े लालू, एक पर जीते, लोकसभा सीट पर आगे

Bihar By Election Result Live Updates for Araria, Bhabua and Jehanabad seats
बिहार : नीतीश पर भारी पड़े लालू, एक पर जीते, लोकसभा सीट पर आगे
बिहार : नीतीश पर भारी पड़े लालू, एक पर जीते, लोकसभा सीट पर आगे

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की अररिया लोकसभा के साथ-साथ जहानाबाद और भभुआ विधानसभा के लिए हुए उपचुनावों के नतीजे बुधवार को घोषित किए जाएंगे। इस बार उपचुनावों में एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला है। पिछले साल महागठबंधन तोड़कर NDA में शामिल होने के बाद बिहार में पहली बार चुनाव हुए हैं, जिस कारण सीएम नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा दांव पर है। इन तीनों ही सीटों पर 11 मार्च को वोटिंग हुई थी, जिसमें अररिया लोकसभा में 57%, भभुआ विधानसभा में 54.03% और जहानाबाद विधानसभा में 50.06% वोटिंग दर्ज की गई थी।

                                                                                              LIVE UPDATES

 

- 3:28 PM : भभुआ विधानसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट रिंकी पांडे जीती। कांग्रेस के शंभू सिंह पटेल दूसरे नंबर पर रहे।

- 3:21 PM : जहानाबाद विधानसभा सीट पर RJD कैंडिडेट कुमार कृष्ण ने JDU के अभिराम शर्मा को 35,036 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।

- 1:50 PM : भभुआ में बीजेपी कैंडिडेट रिंकी पांडे 40,501 वोटों से निकली आगे। जहानाबाद में RJD को 52,609 वोटों की बढ़त।

- 1:48 PM : अररिया लोकसभा में RJD कैंडिडेट सरफराज आलम 3,33,050 वोटों के साथ 23,187 वोटों से आगे निकले। बीजेपी कैंडिडेट प्रदीप सिंह को 3,09,863 वोट मिले। 

- 01:09 PM : अररिया लोकसभा सीट पर RJD काफी आगे निकली। RJD करीब 12151 वोटों से आगे चल रही है।

- 12:35 PM : भभुआ में बीजेपी की रिंकी पांडे को 23,640 वोट मिले।

- 12:35 PM : जहानाबाद में RJD कैंडिडेट को 32,554 वोट मिले। 

- 12:32 PM : अररिया में RJD 455 वोट से आगे निकली। RJD कैंडिडेट को 1,95,527 वोट मिले, जबकि बीजेपी को 1,95,072 वोट हासिल हुए।

- 12:15 PM : अररिया लोकसभा सीट पर 7 हजार वोटों से आगे हुई बीजेपी।

- 12:05 PM : भभुआ में 8वें राउंड के बाद बीजेपी की रिंकी पांडे को 19,738 वोट मिले। 

- 12:05 PM : जहानाबाद में RJD कैंडिडेट को 10वें राउंड के बाद 29,551 वोट मिले।

- 11:31 AM : बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रदीप सिंह 8979 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- 11:10 AM : जहानाबाद सीट से RJD उम्मीदवार 15000 वोटों से आगे।

- 11:05 AM : बिहार की जहानाबाद विधानसभा सीट पर छठे राउंड की गिनती तक RJD उम्मीदवार कुमार कृष्ण 6127 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- 10:53 AM : बिहार की अररिया लोकसभा सीट से RJD को फिर से बढ़त मिल गई है।

- 10:48 AM : बिहार की जहानाबाद विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड की गिनती तक RJD उम्मीदवार कुमार कृष्ण 4725 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- 10:45 AM : बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप सिंह 5500 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- 10:01 AM : बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट प्रदीप सिंह 2300 वोट से आगे चल रहे हैं।

- 9:59 AM : बिहार की जहानाबाद विधानसभा सीट पर RJD उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

- 9:53 AM : बिहार की भभुआ सीट से बीजेपी की रिंकी रानी 2576 वोटों से आगे चल रही है।

- 9:35 AM : भभुआ सीट पर बीजेपी 2225 वोट से आगे, जहानाबाद सीट पर RJD पहले राउंड में 347 वोट से आगे।

- 9:00 AM : जहानाबाद विधानसभा सीट पर भी RJD आगे, भभुआ में बीजेपी को बढ़त।

- 9:00 AM : एक घंटे की काउंटिंग के बाद अररिया लोकसभा सीट पर RJD आगे चल रही है। 

- 8:00 AM : उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू।

अररिया लोकसभा सीट पर कौन हैं कैंडिडेट?

- RJD : सरफराज आलम

- बीजेपी : प्रदीप सिंह

जहानाबाद विधानसभा सीट पर कौन हैंं कैंडिडेट?

- RJD : कुमार कृष्ण उर्फ सुदय यादव

- जेडीयू : अभिराम शर्मा

भभुआ विधानसभा सीट से कौन हैं कैंडिडेट?

- बीजेपी : रिंकी रानी पांडे

- कांग्रेस : शंभू सिंह पटेल

अररिया में बायपोल क्यों? 

2014 में हुए लोकसभा चुनावों में बिहार की अररिया सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मोहम्मद तस्लीमुद्दीन सांसद चुने गए थे। उन्होंने 2014 में बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह को करीब 1.5 लाख वोटों से हराया था। सितंबर 2017 में तस्लीमुद्दीन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

भभुआ में बायपोल क्यों? 

2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में भभुआ सीट से बीजेपी के आनंद भूषण पांडेय उर्फ मंटू तिवारी चुने गए थे। आनंद भूषण का निधन भी लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में हो गया था।

जहानाबाद में बायपोल क्यों? 

वहीं जहानाबाद विधानसभा सीट से RJD के मुंद्रिका यादव 2015 के विधानसभा चुनावों में विधायक बने थे। मुंद्रिका यादव को डेंगू की बीमारी हो गई थी और इसी वजह से अक्टूबर 2017 में उनका निधन हो गया। यादव के निधन के बाद खाली पड़ी इस सीट पर अब बायपोल होगा।

Created On :   14 March 2018 2:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story