तबाही का मंजर : 56 की मौत, 66 लाख से ज्यादा लोग और 13 जिले बाढ़ की चपेट में

bihar floods 65.37%  people affected
तबाही का मंजर : 56 की मौत, 66 लाख से ज्यादा लोग और 13 जिले बाढ़ की चपेट में
तबाही का मंजर : 56 की मौत, 66 लाख से ज्यादा लोग और 13 जिले बाढ़ की चपेट में

डिजिटल डेस्क,पटना। बारिश के कारण बिहार को भारी नुकसान पहुंचा है। पिछले तीन दिन में अब तक बिहार में 56 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 66 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।  बिहार के सुपौल में बाढ़ में डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं कटिहार में आर्मी के जवानों ने कदवा प्रखंड के अलग-अलग जगहों में बाढ़ में फंसे  4 बच्चे सहित 21 लोगों को बचाया है।

बाढ़ से 66 लाख लोग प्रभावित

बिहार में बाढ़ से 13 जिलों के लगभग 66 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि बाढ़ के कारण अररिया जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अररिया में 20, सीतामढ़ी में 6, किशनगंज में 5, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण और दरभंगा में तीन-तीन लोगों और मधुबनी में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। किशनगंज, पूर्णिया के तीन ब्लॉक और कटिहार का एक ब्लॉक बाढ़ की चपेट में है। इससे सड़कों को नुकसान पहुंचा है।

असम और बंगाल में भी जारी बाढ़ का कहर

इसके साथ ही बाढ़ का कहर ने असम और बंगाल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में लिया है। लोगों का जनजीवन वहां अस्त-व्यस्त है। देश के बाकी हिस्सों से पूर्वोत्तर का रेल संपर्क टूट गया है। साथ ही उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बादल फटने की दो घटनाओं में छह लोगों की जान चली गई, जबकि छह सैन्यकर्मियों समेत दस लोग लापता हैं।

Created On :   16 Aug 2017 3:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story