बिहार टॉपर घोटाला: अब ED जब्त करेगी बच्चा राय की नोएडा और ओडिशा की संपत्ति

बिहार टॉपर घोटाला: अब ED जब्त करेगी बच्चा राय की नोएडा और ओडिशा की संपत्ति
बिहार टॉपर घोटाला: अब ED जब्त करेगी बच्चा राय की नोएडा और ओडिशा की संपत्ति
बिहार टॉपर घोटाला: अब ED जब्त करेगी बच्चा राय की नोएडा और ओडिशा की संपत्ति

डिजिटल डेस्क, पटना। 2016 में हुए बिहार के बहुचर्चित टॉपर घोटाले के मास्टरमाइंड बच्चा राय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी को जानकारी मिली है कि बच्चा राय की नोएडा और उड़ीसा में भी संपत्ति है। जिसे वह जल्द ही जब्त कर सकती है। वहीं, टॉपर घोटाले के दूसरे आरोपी लालकेश्वर की भी संपत्ति जब्त की जाएगी। बीते शनिवार को घोटाले के मास्टरमाइंड बच्चा राय की साढ़े चार करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की गई थी। 

 

टॉपर घोटाले में मिले पैसे से खरीदी कई संपत्तियां

बच्चा राय के अलावा उनके कई परिजनों की सपंत्ति भी अटैच की गई। राय पर स्कूली बच्चों को टॉप कराने के बदले पैसे लेने का आरोप है। बता दें कि बच्चा राय ने अपनी पत्नी और बेटी के नाम पर कई संपत्तियां खरीदी थी। आरोप है कि टॉपर घोटाले से अर्जित पैसे से संपत्तियां खरीदी गई थी। इस पूछताछ के दौरान बच्चा राय संपत्ति खरीदने के लिए लाए गए पैसों का स्त्रोत नहीं बता पाए।  

 

दूसरा अटैचमेंट ऑर्डर जारी

बता दें कि विशुन राय इंटर कॉलेज के प्राचार्य बच्चा राय उर्फ अमित कुमार की 4.53 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त कर चुकी है। ईडी जल्द ही बच्चा राय के खिलाफ दूसरा अटैचमेंट ऑर्डर जारी करेगी। इंवेस्टिगेशन के दौरान बच्चा के घर की तलाशी के समय जो कागजात बरामद किए गए थे, उनकी गहन छानबीन के बाद इसकी दूसरे स्थानों पर भी अवैध संपत्तियों का पता चल पाया है।  

 

नोएडा में खरीदे कई फ्लैट

नोएडा के फ्लैट के लिए बच्चा राय ने 44 लाख रुपये बिल्डर को पेमेंट किया था। तीन अन्य फ्लैटों के लिए भी उसने एडवांस दे रखा है। झाडूगोड़ा में उसके कई प्लॉट का पता चला है। इसके अलावा एलआईसी में बच्चा राय के 50 लाख रुपए निवेश का भी प्रमाण मिला है। यह निवेश भी ईडी जब्त करने जा रही है।  इसके अलावा बच्चा राय के ट्रस्ट विशुन राय संस्थान से जुड़े तमाम कागजात की भी जांच गहनता से की गई है। 

 

 

Created On :   2 April 2018 3:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story