Birthday Speecial रोमांटिक अंदाज वाले आशिकी हीरो राहुल रॉय आज मनाएंगे अपना 51वां बर्थडे 

Birthday Speecial रोमांटिक अंदाज वाले आशिकी हीरो राहुल रॉय आज मनाएंगे अपना 51वां बर्थडे 

डिजिटल डेस्क,मुबंई। रोमांटिक अंदाज वाले "आशिकी हीरो" राहुल रॉय आज अपना 51वां बर्थडे मना रहे हैं। उन्होंने 1990 में आई फिल्म आशिकी से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इस फिल्म के सुपर-डुपरहिट गानों को देखते हुए उन्हें बॉलीवुड का म्यूजिकल ब्वॉय भी कहा गया था। इस फिल्म से राहुल बॉलीवुड में छा गए थे। इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 22 साल की उम्र में की थी। फिल्मों में आने से पहले राहुल ने अपने कॉलेज की पढा़ई दिल्ली से पूरी की। साथ ही उन्होंने मॉडलिंग भी करनी शुरू कर दी थी।
 

राहुल रॉय बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं जो रातों-रात सुपरस्टार तो बन गए, लेकिन इसके कुछ समय बाद ही उन्हें फिल्में मिलना भी मुश्किल हो गई। अब वे बॉलीवुड की इक्का-दुक्का ईवेंट्स में जरूर दिख जाते हैं,लेकिन उन्हें लंबे समय से अच्छी फिल्मों में नहीं देखा गया है। वहीं सालों बाद अब आप राहुल को देखेंगे तो शायद पहचान नहीं पाएंगे। उनका लुक पूरी तरह बदल चुका है। कुछ समय पहले उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं तो लोग देखकर चौंक गए।

राहुल ने शुरुआत में रोमांटिक हीरो का रोल निभाया, जिसमें उन्हें खूब पंसद किया गया, लेकिन एक रोमांटिक हीरों के किरदार से एकदम उलट उन्होंने नेगेटिव किरदार भी बखूबी निभाए। 1992 में राहुल रॉय महेश भट्ट की फिल्म जुगनू में निगेटिव रोल निभाया था। इस निगेटिव रोल के लिए भी राहुल को काफी तारीफें मिली थी। इसी साल राहुल की कई और फिल्में भी आई, जैसे- गजब, तमाशा, दिलवाले, कभी ना हारे, लेकिन इन फिल्मों ने ज्यादा कुछ खास कमाल ना कर पाई और फिर एक के बाद एक राहुल फिल्में फ्लॉप होती चली गई। 2006 में राहुल रॉय छोटे पर्दे के कलर्स टीवी पर आने वाले सिरियल बीग बॉस में हिस्सा ले चुके हैं। राहुल ने बॉलीवुड फिल्मों के आलावा भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। 


 

Created On :   9 Feb 2019 2:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story