17 साल में शुरु किया करियर, पिता ने लिखी थी फरहान की पहली फिल्म

17 साल में शुरु किया करियर, पिता ने लिखी थी फरहान की पहली फिल्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर, निर्देशक,निर्माता, राइटर और सिंगर फरहान अख्तर की  हर चीज उम्दा है। बहुत ही कम समय में फरहान ने अपनी कड़ी मेहनत और मल्टी टैलेंटेड क्वालिटीज की वजह से खूद को इंडस्ट्री में बखूबी स्थापित कर लिया है। फरहान आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। फरहान अपना बर्थडे अपनी कजिन फराह खान के साथ शेयर करते है। आज फराह 54 साल की हो गईं हैं। फरहान की बात करें तो आज कल वो अपने काम से ज्यादा अपनी रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्हें कई बार शिबानी दांडेकर के साथ स्पॉट किया गया है और सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर उनके शादी करने की खबर भी जोरों पर हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है। आज फरहान के जन्मदिन पर जानते है कुछ खास बातें।

 

 

Created On :   9 Jan 2019 7:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story