birthday special, सागरिका घाटगे मना रहीं हैं अपना 32 वां बर्थडे 

birthday special, सागरिका घाटगे मना रहीं हैं अपना 32 वां बर्थडे 

डिजिटल डेस्क,मुबंई। ब्लॉकबस्टर फिल्म चक दे इंडिया से लाइम लाइट में आईं अभिनेत्री सागरिका घाटगे का आज जन्मदिन है। उन्होंने चक दे इंडिया में एक हॉकी प्लेयर, प्रीति सभरवाल का किरदार निभाया था। जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। सागरिका आज अपना 32 वां बर्थडे मनाएगीं। फिल्मों के अलावा "खतरों के खिलाड़ी सीजन 6" में भी नजर आ चुकी हैं सागरिका। 2017 में सागरिका ने क्रिकेटर जहीर खान के साथ चल रहे अपने लंबे अफेयर के बाद मुंबई के अपने घर में रजिस्टर मैरिज की है।

शादी में सागरिका और ज़हीर के करीबी दोस्त और घरवाले ही मौजूद थे। बाद में दोनों ने एक भव्य रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। जिसके बाद यह जोड़ा मालदीव में लंबी छुट्टियां मनाते नजर आये। बता दें, सागरिका और जहीर खान का रिश्ता उस समय लोगों के सामने आया जब दोनों साथ में युवराज सिंह और हेजल कीच के रिसेप्शन में पहुंचे थे। रिपोर्टस के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को करीब 6 महीने से डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। एक इंटरव्यू में सागरिका ने कहा था, "मैं और जहीर हमारे दोस्त ऋतिक के जरिए मिले थे। मैं जब भी ऋतिक से मिलती थी तो कहती थी कि जहीर एक अच्छा लड़का है।"

सागरिका और जहीर की लवस्टोरी भी बेहद दिलचस्प है! सागरिका और जहीर ख़ान अंगद बेदी और कुछ अन्य कॉमन दोस्तों के जरिए मिले थे। हालांकि किसी को भी दोनों के अफेयर की भनक तक नहीं थी। जानकारों की मानें तो पहली मुलाकात में ही जहीर और सागरिका एक-दूसरे के दीवाने हो गए और लगा जैसे कि दोनों को अपना हमसफर मिल गया है। इसके बाद तो इन दोनों को कई पब्लिक इवेंट्स में साथ देखा गया। यही नहीं आईपीएल में जहीर खान को सपोर्ट करने के लिए भी सागरिका कई बार ग्राउंड पर मौजूद रहती थीं।


सागरिका का जन्म कोल्हापुर के शाही खराने मे हुआ है। यानी वे एक शाही परिवार से तल्लुक रखती हैं। सागरिका के पिता विजयेंद्र घाटगे हिंदी फिल्मों के पॉपुलर सेलेब्रिटी हैं। साथ ही सागरिका की दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर की बेटी थीं। सागरिका जब पढ़ाई कर रही थीं, तभी से उन्हें ऐड फिल्मों में काम करने के ऑफर आने लगे थे, लेकिन उनके पिता ने इन प्रपोजल को साफ रिजेक्ट कर दिया था। सागरिका ने साल 2013 में फिल्म "रश" इमरान हाशमी के साथ काम किया था। इस फिल्म में उनके जबरदस्त किसिंग सीन भी थे। हिंदी के साथ सागरिका पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं। पंजाबी फिल्म "दिलदरिया" सागरिका की हिट फिल्मों में एक है।

फिल्मों के बाद सागरिका को रीबॉक इंडिया का ब्रांड अंबेसडर भी बनाया गया था। सागरिका के बारे में सबसे खास बात ये है कि वो नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर हैं। इसी वजह से वो फिल्म "चक दे इंडिया" का हिस्सा बनी थी। सागरिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटोज शेयर भी करती रहती हैं। 


 

Created On :   8 Jan 2019 8:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story