साल 2017 बीजेपी के लिए रहा खास, इन राज्यों में भगवा हुई सरकार 

bjp and modi won 6 assembly elections in 2017
साल 2017 बीजेपी के लिए रहा खास, इन राज्यों में भगवा हुई सरकार 
साल 2017 बीजेपी के लिए रहा खास, इन राज्यों में भगवा हुई सरकार 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2017 अपने अंतिम पड़ाव पर है। लोकसभा चुनाव 2014 के बाद मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत अभियान की तरफ बढ़ने में साल 2017 का विशेष योगदान रहा। सीधे शब्दों में कहें तो इस साल बीजेपी ने देश भर के कई राज्यों में सत्ता हासिल की। 2017 में कुल मिलाकर 7 राज्यों में चुनाव हुआ जिनमें बीजेपी ने 6 में जीत हासिल की। यूं कहे तो बीजेपी ने बिहार राज्य समेत कुल सात राज्यों में अपनी सरकार बनाई। साल की शुरूआत के मार्च महीने में 5 राज्यों में चुनाव हुए इनमें उत्तरप्रदेश समेत उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर शामिल थे। इन 5 राज्यों में से 4 में बीजेपी ने अपनी सरकार बनाई। कांग्रेस सिर्फ पंजाब में वापसी करने में कामयाब रही। यूपी में बीजेपी ने 15 साल के बाद सत्ता में आई। वहीं साल के अंत में बीजेपी ने हिमाचल में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया तो गुजरात में 6वीं बार अपनी सरकार बनाई।

 फरवरी-मार्च में 5 राज्यों में हुए थे चुनाव

उत्तरप्रदेश में बीजेपी ने सबको किया चित
5 राज्यों के चुनावों में बीजेपी के लिए यूपी विधानसभा सबसे अहम माना जा रहा था क्यों कि यहां बीजेपी 2002 में सत्ता गवा दी थी। 2002 चुनाव के बाद से बीजेपी का प्रदर्शन निरंतर गिरा था। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को देश के सबसे बड़े राज्य में 80 में से 73 सीटों पर जीत मिली थी। ऐसे में 2017 में इस राज्य में बीजेपी की बड़ी परीक्षा मानी गई। वहीं बीजेपी की पूर्व सत्ता धारी पार्टी समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। 2017 में बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। बीजेपी ने राज्य की 403 सीटों में से 325 सीटें जीती, यानी कि बहुमत के आंकड़े से भी लगभग 100 सीटें ज्यादा। बीजेपी ने चुनाव हिंदुत्व के मुद्दे पर लड़ा और जीत हासिल की। बीजेपी ने राज्य की बागडोर योगी आदित्यनाथ के हाथों में दी। उन्हें राज्य का सीएम बनाया गया।

                               Image result for योगी मोदी

गोवा में पर्रिकर ने संभाली पारी
2014 चुनाव के बाद गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर को केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्रालय सौपा। उनकी जगह लक्ष्मीकांत पारसेकर को राज्य का सीएम बनाया गया। वहीं राज्य की सत्ता से पर्रिकर के दूर होते ही राज्य की बीजेपी में फूट पड़नी शुरू हो गई। इसी फूट के बीच गोवा में विधानसभा का चुनाव हुआ। कांग्रेस ने बीजेपी से ज्यादा सीटें जीतीं लेकिन पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई। ऐसे में एक बार फिर मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में बीजेपी ने निर्दलीय विधायकों का समर्थन लेकर सरकार बनाई। 

           Image result for गोवा में पर्रिकर

उत्तराखंड में कांग्रेस का सूपड़ा साफ
उत्तरांखड में 2012 से कांग्रेस की सरकार थी। हरीश रावत सीएम थे। 2017 चुनाव में बीजेपी ने मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा। बीजेपी पर जनता ने जमकर वोट दिए। नतीजतन बीजेपी ने 70 सीटों वाली विधानसभा में 57 सीटें पर जीत हासिल की। कांग्रेस को सिर्फ 11 सीटें मिली। 5 बार के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बीजेपी की इस लहर के सामने दोनों सीटों से हार गए। रावत दोनों सीटों हरिद्वार (ग्रामीण) और किच्छा से जीत हासिल नहीं कर पाए। बीजेपी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को यहां का मुख्यमंत्री बनाया गया।

                            Related image

मणिपुर में कांग्रेस नहीं बना पाई सरकार
गोवा की तरह मणिपुर में भी 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी से ज्यादा सीटें हासिल की थीं। 60 सीटों में से 28 सीटें कांग्रेस को, 21 बीजेपी को मिलीं। राज्य में सरकार बनाने के लिए बड़ी उठा पटक हुई। बीजेपी यहां भी सीटों के जोड़-तोड़ में कामयाब रही। बीजेपी ने सरकार दूसरी पार्टियों से गठबंधन करके सरकार बनाई और एन बीरेन सिंह को यहां का मुख्यमंत्री बनाया गया।

                        Image result for एन बीरेन सिंह

बिहार में महागठबंधन हुआ फेल 
बिहार में 2015 में विधानसभा चुनाव हुए थे। 2014 में लोकसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद एक बीजेपी के खिलाफ विपक्ष ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा। बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस के महागठबंधन की सरकार बनाई, नीतीश कुमार सीएम चुने गए। 2015 में बना यह गठबंधन टूट गया। बीजेपी ने नीतीश कुमार को समर्थन दिया और एनडीए की सरकार बना ली। सुशील मोदी डिप्टी सीएम बने।

             Image result

हिमाचल में जनता ने बदला मिजाज
साल के अंत में यानि नवंबर- दिसंबर में हिमाचल प्रदेश और गुजरात दो राज्यों में चुनाव हुए। हिमाचल प्रदेश में जनता हर 5 सालों में अपना मिजाज बदलती है। 1985 के बाद से यहां कोई भी पार्टी लगातार दो बार सरकार नहीं बना पाई। 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 36 सीटें जीतीं थी, तब बीजेपी को यहां 26 सीटें मिली थीं। वहीं इस बार भी जनता ने अपना मिजाज फिर बदल दिया और इस बार बीजेपी को बहुमत दिला दिया। बीजेपी ने 68 सीट वाली विधानसभा में 44 अपने नाम कीं। कांग्रेस को 21 सीटों पर ही सिमट गई। बीजेपी ने 2017 में प्रेम कुमार धूमिल को बीजेपी से सीएम उम्मीदवार बनाया था वे चुनाव हार गए। इसके बाद बीजेपी की विधायक दल ने जयराम ठाकुर को राज्य का सीएम चुना। 

                     Image result for सोनिया गांधी

गुजरात में मोदी सरकार बरकरार 
गुजरात में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पीएम मोदी और अमित शाह के गृह राज्य में बीजेपी को कड़ी टक्कर मिली। बीजेपी ने यहां चुनाव तो जीत लिया लेकिन पिछले चुनाव की तुलना में बीजेपी को 16 सीटों का नुकसान हुआ। बीजेपी को 182 विधानसभा सीटों में 99 सीटें मिली वहीं कांग्रेस को 77 सीटें मिलीं। बीजेपी ने पूर्व सीएम विजय रूपाणी को राज्य की कमान सौंपी। बीजेपी ने गुजरात में लगातार छठी बार सरकार बनाई।  

                               Related image

2018 में है अगली परीक्षा
2017 पीएम मोदी और बीजेपी के लिए काफी अच्छा रहा। देश मे 19 राज्यों में भगवा सरकार यानी बीजेपी और उसके गठबंधन की सरकार है। ऐसे में बीजेपी के लिए 2018 में बड़ी चुनौती है। अगले साल 8 राज्यों छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने हैं। मोदी और बीजेपी के लिए अपने राज्यों मे सरकार को बचाने और नई राज्यों में सरकारें बनाने की चुनौती है। ऐसे में देखते हैं कि बीजेपी के लिए 2018 क्या नई खुशियां और चुनौतियां लेकर आता है।

 

Created On :   26 Dec 2017 3:11 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story