झारखंड : भाजपा ने जारी की चौथी सूची, 3 और उम्मीदवार घोषित

Bjp announces fourth list of three candidates for jharkhand assembly election
झारखंड : भाजपा ने जारी की चौथी सूची, 3 और उम्मीदवार घोषित
झारखंड : भाजपा ने जारी की चौथी सूची, 3 और उम्मीदवार घोषित

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। इस सूची में भाजपा ने तीन और सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

भाजपा ने अबतक कुल 71 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आजसू से चल रही बातचीत के कारण भाजपा ने फिलहाल 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। आजसू से सीट बंटवारे पर वार्ता विफल होने की स्थिति में भाजपा सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

भाजपा ने फिलहाल राज्य में आजसू से गठबंधन टूटने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Created On :   16 Nov 2019 7:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story