आडवाणी के बाद मुरली मनोहर जोशी और कलराज मिश्र का भी कट सकता है टिकट

BJP could cut the ticket of murli manohar joshi and Kalraj Mishra
आडवाणी के बाद मुरली मनोहर जोशी और कलराज मिश्र का भी कट सकता है टिकट
आडवाणी के बाद मुरली मनोहर जोशी और कलराज मिश्र का भी कट सकता है टिकट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने 185 सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं, गांधीनगर से सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता 91 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी का टिकट काट दिया गया है, उनकी सीट पर अमित शाह लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि 75 से ज्यादा वाले नेताओं को भाजपा टिकट न देने के मूड में है। ऐसे में भाजपा कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी 85 का टिकट भी काट सकती है। जोशी 2014 में कानपुर से चुनाव जीते थे। 

उत्तर प्रदेश के देवरिया से सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र के साथ ही उत्तराखंड के नैनीताल के उधम सिंह नगर से सांसद भगत सिंह कोश्यारी चुनाव न  लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। भाजपा इस बार वरिष्ठ नेताओं की जगह युवा चेहरों को प्राथमिकता दे रही है। गुजरात के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी या शाह में से किसी एक को गुजरात से लड़ाने की मांग की थी, जिसके बाद अमित शाह को गांधीनगर से मैदान में उतारा गया है। यूपी की देवरिया सीट से सांसद कलराज मिश्र की उम्र 78 साल हो चुकी है, उनके पास सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम मंत्रालय (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) था, हालांकि बाद में उनसे ये प्रभार छीन लिया गया था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी तो लखनऊ से गृहमंत्री राजनाथ सिंह चुनाव लड़ रहे हैं, नागपुर से नितिन गडकरी चुनावी मैदान में हैं। राहुल गांधी की सीट अमेठी से स्मृति ईरानी फिर चुनाव लड़ रही हैं। सीट फाइनल करने के लिए  भाजपा की केंद्रीय समिति ने 16 मार्च, 19 मार्च और 20 मार्च को बैठक की थी। बीजेपी ने इस लिस्ट में 20 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश से 28, महाराष्ट्र  से 16, असम से 8, अरुणाचल प्रदेश से 2, छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर से 5-5, दादर एवं नगर हवेली से 1, कर्नाटका से 21, राजस्थान से 16, तमिलनाडू से 5, सिक्कीम से 1, केरल से 13, लक्षद्वीप से 1, मणिपुर से 2, मिज़ोरम से 1, ओडिशा से 10, तेलंगाना से 10, त्रिपुरा से 2, उत्तराखंड से 5, पश्चिम बंगाल से 28, गुजरात से 1, अंडमान निकोबार से 1 और आंध्र प्रदेश से 2 उम्मीदवारों के नाम है।

 

 

 

 

Created On :   22 March 2019 4:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story