सिंगरौली की तीनों सीट पर लहराया भाजपा का परचम

Madhya pradesh election 2018: BJP won all three seats of singrauli
सिंगरौली की तीनों सीट पर लहराया भाजपा का परचम
सिंगरौली की तीनों सीट पर लहराया भाजपा का परचम

डिजिटल डेस्क सिंगरौली वैढन। पावर कैपिटल कहे जाने वाले सिंगरौली जिले की तीनों विधानसभा सीट में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा है। दोपहर दो बजे तक हुई मतगणना में चितरंगी से भाजपा प्रत्याशी अमर सिंह 42 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त बनाते हुए ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर थे। देवसर में कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी सीधी टक्कर और सिंगरौली सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष के बावजूद, भाजपा इन दोनों सीट पर अपनी बढ़त बना चुकी थी।

देवसर विधानसभा
यहां मुख्य मुकाबला पूर्व मंत्री कांग्रेस प्रत्याशी बंशमणि वर्मा और भाजपा प्रत्याशी सुभाष वर्मा के बीच था। भाजपा ने यहां से सिटिंग एमएलए राजेन्द्र मेश्राम की टिकट काटकर सुभाष को मौका दिया था। इसके बाद से बंशमणि की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन 7 वे राउंड की गणना के बाद बंशमणि वर्मा को 19483 मत मिले थे। वहीं भाजपा के सुभाष को 21144 मत मिल चुके थे। यहां भाजपा 1661 मतों से आगे चल रही है।

चितरंगी से जीते अमर सिंह 
चितरंगी से कांग्रेस ने वर्तमान विधायक सरस्वती सिंह को प्रत्याशी बनाया था। वहीं भाजपा ने पूर्व मंत्री स्व जगन्नाथ सिंह के भाई अमर सिंह को इस सीट से उतारा। 14 वें राउंड की गणना तक में अमर सिंह 42045 मतों से आगे चल रहे थे। उन्हें 60058मत मिले थे वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सरस्वती सिंह को 18013 मत मिले।

सिंगरौली में रामलल्लू आगे
सिंगरौली विधानसभा में भाजपा ने दो बार के विधायक रामलल्लू वैश्य को फिर मौका दिया तो कांग्रेस ने पूर्व महापौर रेनू शाह और आम आदमी पार्टी ने भाजपा की बागी रानी अग्रवाल को टिकट दिया। 8 वें राउंड की गणना तक  भाजपा यहां से 1148 मतों से आगे थी। रामलल्लू वैश्य को 13156 मत, रानी अग्रवाल को 12008 और रेनू शाह को 11550 मत मिले थे। चितरंगी से अमर सिंह ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर, देवसर में कांग्रेस के पूर्वमंत्री बंशमणि हुए पीछे, सिंगरौली सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष के बावजूद भाजपा आगे चल रही है।

Created On :   11 Dec 2018 9:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story