भाजपा की नजर हर विधानसभा क्षेत्र में 6 से 7 हजार नए युवा वोटरों पर 

BJP focus thousand new voters in every assembly constituency
भाजपा की नजर हर विधानसभा क्षेत्र में 6 से 7 हजार नए युवा वोटरों पर 
भाजपा की नजर हर विधानसभा क्षेत्र में 6 से 7 हजार नए युवा वोटरों पर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की नजर नए युवा वोटरों पर है। भाजपा इन युवा मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए हर जिले में सम्मेलन आयोजित करेगी। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश भाजपा के युवा मोर्चा को दी गई है। युवा मोर्चा की तरफ से 21 से 30 सितंबर के बीच सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को भाजपा के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हर विधानसभा सीट पर लगभग 6 से 7 हजार नए मतदाता हैं। पार्टी ने राज्य के सभी 288 विधानसक्षा क्षेत्रों में नए युवा वोटरों की जानकारी जुटाई है। इस चुनाव में पार्टी ने नए मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। इसलिए हर जिले में युवा मतदाताओं के लिए सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसका नेतृत्व पार्टी के युवा मोर्चा के नेता व पदाधिकारी करेंगे। इसके जरिए युवाओं तक पार्टी की नीतियों और प्रदेश सरकार के कामों को पहुंचाया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

युवा मोर्चा की बैठक 20 को 
प्रदेश भाजपा के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक 20 सितंबर को मुंबई में पार्टी मुख्यालय में होगी। इस बैठक में पदाधिकारियों को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार यादव विधानसभा चुनाव में पदाधिकारियों को युवा वोटरों तक पहुंचने के बारे में मार्गदर्शन करेंगे। 

मैं भाजपा में शामिल होऊंगा तो पार्टी का पलड़ा भारी होगा - नारायण राणे 
भाजपा और शिवसेना में सीटों के बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने कहा कि मैं जिस ओर जाऊंगा उस तरफ का पलड़ा भारी रहेगा। राणे ने कहा कि मैं भाजपा में जल्द शामिल होऊंगा। इसलिए चुनाव में भाजपा का ही पलड़ा भारी रहेगा। मंगलवार को महाजनादेश यात्रा के लिए सिंधुदुर्ग में पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का राणे ने स्वागत किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में राणे ने कहा कि मेरी पार्टी का विलय करके मैं भाजपा में प्रवेश करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरा भाजपा में प्रवेश मुंबई में जल्द होगा। उनके प्रवेश को लेकर शिवसेना के विरोध पर राणे ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री के आश्वासन पर भरोसा है। मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री अपना वादा पूरा करेंगे। राणे ने साफ किया है कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सिंधुदुर्ग की कणकवली सीट पर नितेश राणे भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।  

Created On :   17 Sep 2019 2:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story