महाराष्ट्र निकाय चुनाव : धुलिया में भाजपा का परचम

BJP got t victory in 50 seats out of 74 seats in Dhuliya elections
 महाराष्ट्र निकाय चुनाव : धुलिया में भाजपा का परचम
 महाराष्ट्र निकाय चुनाव : धुलिया में भाजपा का परचम

डिजिटल डेस्क, धुलिया। भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के धुलिया महानगरपालिका में बड़ी जीत दर्ज की है। 74 सीटों में से 50 सीटों पर भाजपा को विजय प्राप्त होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वैसे तो पूरे देश का ध्यान  पांच राज्यों में हुए चुनाव के परिणामों पर लगा हुआ है। इस बीच महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव के परिणाम में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज कर ध्यान आकर्षित किया है। धुलिया के अलावा नांदेड़ जिले के लोहा नगर परिषद पर भी भाजपा ने कब्जा जमाया है। 17 में से 13 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीत कर आए हैं।  कांग्रेस को यहां मात्र 4 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। जलगांव के शेंदूर्णी में भी लगभग यही स्थिति है। यहां 17 सीटों में से 14 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।  4 सीटें एनसीपी की झोली में आई है।

भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल
जानकारी के अनुसार, रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे के कार्यालय में सोमवार सुबह से ही भाजपा नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। भाजपा नेता जीत के जश्न में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा रहे हैं। इस मौके पर रक्षा राज्यमंत्री  मंत्री सुभाष  भामरे ने सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने जो जीत नहीं पाए उनके लिए भी समीक्षा करने की बात कही।

अन्य पार्टियों की स्थिति
बता दें कि भाजपा ने धुलिया में नगर निगम की 74सीटों में से 50 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की हैं। वहीं पर बीजीपी के बागी विधायक अनिल गोटे चारों दिशाओं में चित हो गए हैं।.मात्र एक सीट पर गोटे को समाधान करना पड़ा वहीं पर हैदराबाद की पार्टी एमआईएम ने 4 सीटों पर कब्जा जमाया हैं । इसी तरह से समाजवादी पार्टी ने 2, शिवसेना 2,  राकांपा 9 , कांग्रेस 5 , बीएसपी 1  इस तरह धुलिया महानगर पालिका में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी ज़िला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने जीत का श्रेय जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन रक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष भामरे पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल और शहर के मतदाताओं को दिया है।
 

Created On :   10 Dec 2018 9:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story