BJP ने लोगों के घरों तक जाकर उनके विकास की चिंता की - पूनम महाजन

BJP has been concerned about their development by going to the peoples homes
BJP ने लोगों के घरों तक जाकर उनके विकास की चिंता की - पूनम महाजन
BJP ने लोगों के घरों तक जाकर उनके विकास की चिंता की - पूनम महाजन

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने प्रदेश BJP और सरकार की सराहना करते हुए कहा कि BJP ने लोगों के घरों तक जाकर उनके विकास की चिंता की है। मंगलवार को वे यहां दशहरा मैदान में युवा मोर्चा के युवा संकल्प अभियान के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा सालों पहले यहां लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू हुई थी, यहां कृषि उपज बढ़ाने और उपज के बेहतर दाम देने के साथ किसानों का सम्मान और ताकत बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं।

पूनम महाजन ने कहा कि मप्र ने एक उदाहरण लोगों के सामने दिया है। जब यहां विकास तो पूरे देश में क्यों नहीं हो सकता। वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी की दहाड़ के साथ लोगों ने BJP और विकास को अपनाया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने कहा कि आगर के नरखेड़ से उन्होंने संकल्प यात्रा शुरू की थी। साढ़े सात हजार किमी की यात्रा के दौरान 10 लाख से अधिक युवाओं को विकास की ओर अग्रसर होने व कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश विकास का पर्याय बनकर उभरा है।


कार्यक्रम में BJP के प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधुकेश्वर देसाई, केशव भदौरिया, चारू प्रज्ञा, विधायक चौधरी चंद्रभान सिंह, नाना मोहोड़, रमेश दुबे, कांता सदारंग, कांता ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, शंटी बेदी समेत महाराष्ट्र व मप्र भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

युवाओं को दिलाया संकल्प
कार्यक्रम का समापन संकल्प के साथ हुआ। BJP के प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा ने युवाओं के दाहिना हाथ सामने उठवाकर कांग्रेस को उखाड़ फेंकने और BJP की सरकार फिर बनवाने अपने-अपने बूथों से विजय दिलाने का संकल्प दिलाया।

टारगेट पर कमलनाथ
भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष महाजन ने कहा कि यहां आने से पहले बहुत से लोगों ने कहा कि नाथों के नाथ यहां रहते हैं। छिंदवाड़ा आना मत, लेकिन यहां BJP के युवाओं का उत्साह देख लगा कि वैसा कुछ नहीं है। प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने कहा कि मुझसे लोगों ने सवाल किया कि छिंदवाड़ा में समापन क्यों? क्या कमलनाथ को घेरने की तैयारी है। मैंने कहा नीमच, रतलाम में कमलनाथ कोई नहीं जानता। सीधी-सिंगरौली वे कभी गए नहीं। चूंकि वे छिंदवाड़ा से हैं इसलिए यहीं उन्हें घेरा जाए।

Created On :   4 July 2018 8:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story