मध्य प्रदेश : एक और भाजपा विधायक ने पार्टी छोड़ी, कांग्रेस का हाथ थामा

bjp jaisinghnagar mla pramila singh resign from bjp and join congress
मध्य प्रदेश : एक और भाजपा विधायक ने पार्टी छोड़ी, कांग्रेस का हाथ थामा
मध्य प्रदेश : एक और भाजपा विधायक ने पार्टी छोड़ी, कांग्रेस का हाथ थामा

डिजिटल डेस्क, जयसिंहनगर। मध्य प्रदेश में एंटी इंकम्बेंसी का सामना कर रही सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को अब उनके नेता भी पार्टी छोड़कर लगातार झटका दे रहे हैं। इसी कड़ी में शहडोल जिले में जयसिंहनगर की भाजपा विधायक प्रमिला सिंह ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रमिला सिंह को उनके समर्थकों समेत कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

जानकारी के अनुसार प्रमिला सिंह ने जयसिंहनगर विधानसभा से टिकट की मांग की थी, लेकिन पार्टी आलाकमान ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। बीजेपी ने उनकी जगह जैतपुर के भाजपा विधायक जय सिंह मरावी को पार्टी ने मैदान में उतार दिया, जिसके चलते वे नाराज चल रहीं थीं। पार्टी से बगावत करने के बजाए उन्होंने किनारा करना ही बेहतर समझा। अब वह कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगी।

कांग्रेस में शामिल हुईं मंडीदीप की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष
इनके अलावा मंडीदीप की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा जैन ने भी बीजेपी का साथ छोड़ते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भोजपुर प्रत्याशी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, कांग्रेस वरिष्ठ नेता बावरिया, अभा कांग्रेस के महासचिव प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया", मीडिया प्रभारी शोभा ओझा, संग़ठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर और राजीव सिंह उपस्थिति रहे। बता दें कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हुए पूर्णिमा को सुषमा स्वराज ने टिकट दिलाया था।

गौरतलब है कि इसी दिन प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी पटवा सरकार में संसदीय सचिव रहे सुरेंद्र प्रताप सिंह के भाई और किसान नेता हरेंद्र प्रताप सिंह को भी कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई है।

 

Created On :   16 Nov 2018 5:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story