3 दिन के भोपाल दौरे पर अमित शाह, सीएम समेत मंत्रियों और नेताओं ने की अगवानी

BJP leader amit shah 3 days tour of bhopal from 18 august
3 दिन के भोपाल दौरे पर अमित शाह, सीएम समेत मंत्रियों और नेताओं ने की अगवानी
3 दिन के भोपाल दौरे पर अमित शाह, सीएम समेत मंत्रियों और नेताओं ने की अगवानी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भोपाल पहुंच गए है। स्टेट हैंगर पर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शाह के भोपाल आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।

भोपाल पहुंचे अमित शाह ने लालघाटी पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद बड़े तालाब पर पहुंचकर राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली भी निकाली। इस दौरान अमित शाह और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पौधारोपण भी किया।

नाराज हुए शाह
अमित शाह का रास्ते में जोरदार स्वागत हुआ और इसके चलते वो करीब 12 बजे बैठक स्थल पर पहुंच पाए।अमित शाह की पहली बैठक डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई। स्वागत और भाषणों की इस लंबी प्रक्रिया से शाह नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि वे मप्र में स्वागत कराने और भाषण सुनने नहीं आए हैं। स्वागत भाषण के दौरान शाह ने नंदकुमार सिंह चौहान को टोका और कहा कि ज्यादा भूमिका मत बनाइए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ही उनका स्वागत कर बैठक शुरू की। वहीं प्रदेश भाजपा ने अमित शाह के दौरे को लेकर प्रदेश कार्यालय को 5 सितारा होटल की तर्ज पर सजाया है। सादगी का संदेश देने वाली भाजपा के इस लग्जरी इंतजाम के बारे में जब पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को पता चला तो उन्होंने मध्यप्रदेश के दो केंद्रीय मंत्रियों के सामने अपनी नाराजगी प्रकट कर दी। 
 

18 अगस्त का कार्यक्रम

  •  दोपहर 3.30 से 4.30 बजे तक सांसद, विधायक एवं कोर ग्रुप की बैठक
  •  शाम 5 से 6.30 बजे तक नया भारत मंथन संकल्प से सिद्धि नामक प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन समन्वय भवन में होगा, जिसे अमित शाह एवं शिवराज सिंह चौहान संबोधित करेंगे 
  •  रात 7 से 8 बजे तक जिला सहकारी बैंको के अध्यक्ष, निगम मंडल अध्यक्ष, प्राधिकरण अध्यक्ष, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कोर ग्रुप की बैठक 
  •  रात 8.30 से 9.30 बजे तक मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक
  •  राष्ट्रीय अध्यक्ष रात 9.30 बजे शौर्य स्मारक का भ्रमण करने जाएंगे

19 अगस्त का कार्यक्रम

  •  19 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक एवं कोर ग्रुप की बैठक
  •  सुबह 10.30 से 12 बजे तक विभाग और प्रकल्प तथा कोर ग्रुप की बैठक
  •  दोपहर 12 से 1 बजे तक अमित शाह वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे
  •  दोपहर 1 से 2.30 बजे तक CM निवास पर सामाजिक प्रमुखों और संत समुदाय के साथ चर्चा 
  •  दोपहर 3.30 से 4.30 बजे तक पत्रकार वार्ता 
  •  शाम 5 से 6 बजे तक पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं कोर ग्रुप की बैठक
  •  शाम 6.30 से 7.30 बजे तक कैलाश नारायण सारंग की पुस्तक का विमोचन 

20 अगस्त का कार्यक्रम

  •  इसी प्रकार 20 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 9 से 10.30 बजे तक पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना के समयदानी कार्यकर्ताओं, प्रदेश पदाधिकारियों एवं कोर ग्रुप के साथ बैठक क
  •  सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक चुनाव प्रबंधन की टीम के साथ बैठक
  •  सुबह 11.30 से 12.30 बजे मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, कोर ग्रुप, आईटी, सोशल मीडिया और प्रवक्ताओं के साथ चर्चा 
  •  दोपहर 12 से 1.30 बजे तक लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित मेधावी छात्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे
  •  दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक प्रदेश कार्यालय में आजीवन सहयोग निधि से संबंधित बैठक
  •  शाम 4 से 4.15 बजे तक कार्यालय में लाइब्रेरी और ई लायब्रेरी का लोकार्पण 
  •  शाम 4.15 से 4.30 बजे तक पार्टी कार्यालय का भ्रमण 
  •  शाम 5 से 6.30 बजे तक कोर ग्रुप की बैठक, रात 8.30 बजे साहित्यकारों के साथ भोजन और इसके बाद दिल्ली रवानगी

पदाधिकारियों की बैठक में संगठन महामंत्री सुहास भगत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे का MP 19वां प्रदेश है। भगत ने बैठक में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों के दायित्व की विस्तृत जानकारी दी।

Created On :   17 Aug 2017 6:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story