भाजपा नेता गिरफ्तार, फर्जी तरीके से लिया था शस्त्र लाइसेंस

BJP leader arrested , Armed license was fraudulently taken
भाजपा नेता गिरफ्तार, फर्जी तरीके से लिया था शस्त्र लाइसेंस
भाजपा नेता गिरफ्तार, फर्जी तरीके से लिया था शस्त्र लाइसेंस

डिजिटल डेस्क,सतना। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बंदूक का लाइसेंस लेने पर भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया है। पन्ना लाल कोरी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का पदाधिकारी है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल पन्ना लाल की पुलिस को काफी लंबे समय से तलाश थी। इस मामले को पन्ना लाल ने अपने राजनैतिक जुगाड़ के जरिए जांच में उलझा रखा था। पन्ना लाल की पहचान प्रदेश के कुछ मंत्रियों और आयोग के लोगों से होने के कारण वो अभी तक बचा हुआ था।

सिविल लाइन टीआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पन्ना लाल ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पतेरी मोहल्ले के पते पर शस्त्र लाइसेंस हासिल किया था। चित्रकूट एडी ऑपरेशन ड्यूटी में भेजी गई सिविल लाइन थाने की पुलिस को सुराग लगा और उसने पन्ना लाल को दबोच लिया। पन्ना लाल ने पुलिस को भाजपा नेता होने की धौंस भी दिखाई।

निरस्त हुआ था आवेदन
गौरतलब है कि पन्ना लाल का शस्त्र आवेदन अपराधिक रिकॉर्ड के कारण नयागांव थाने से निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद उसने यहां रज्जू पांडेय नाम के व्यक्ति के घर पर किराएदार बनकर सिविल लाइन थाने में फिर से आवेदन दिया और शस्त्र लाइसेंस हासिल कर लिया। पन्ना लाल ने फर्जी तरीके से नगर पंचायत के राशन कार्ड को नगर निगम सतना के राशन कार्ड में बदल लिया था।

Created On :   26 July 2017 3:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story