नाबालिग से रेप के आरोप में BJP नेता मां के साथ गिरफ्तार

BJP leader arrested with his mother for rape to minor in mahoba
नाबालिग से रेप के आरोप में BJP नेता मां के साथ गिरफ्तार
नाबालिग से रेप के आरोप में BJP नेता मां के साथ गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, महोबा। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक नेता पर बड़े ही गंभीर आरोप लगे हैं। एक नाबालिग छात्रा ने दावा किया है कि स्थानीय बीजेपी नेता ने उसके साथ पांच महीनों तक रेप किया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी नेता को उसकी मां के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस बारे में बताया कि आरोपी नेता ने न केवल पीड़िता की आबरू के साथ खिलवाड़ किया। बल्कि उसके साथ घटना के दौरान का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। 


रेप कर वीडियो रिकॉर्ड किया 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह इस पर विरोध जताती तो वह आरोपी नेता उसकी वीडियो क्लिप जारी करने की धमकी दे उसे संबंध बनाने पर मजबूर करता था। बता दें कि घटना महोबा जिले की है। पीड़िता चरखारी कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ती है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को उसकी दोस्त की सहायता से आरोपी ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोप है कि बीजेपी मंडल ईकाई के उपाध्यक्ष हेमू राजा पहले नाबालिग को महोबा ले गए, फिर उन्होंने उसका रेप कर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।


पांच महीने तक किया ब्लैकमेल

इसके बाद उसी वीडियो के बल पर लगातार पांच महीने तक आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया। घटना की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर वह पीड़िता से पांच महीने तक जोर-जबरदस्ती करता रहा। जिस कारण पीड़िता गर्भवती हो गई। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने इस बारे में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि सोमवार (26 फरवरी) को पीड़िता और उसके परिजन थाने आए थे, जहां उन्होंने आरोपी बीजेपी नेता की शिकायत की। 


पुलिस ने मामले की जानकारी होते ही आरोपी नेता को उसकी मां के साथ धर दबोचा। पुलिस ने इसी के साथ दोनों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है, जबकि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। 

Created On :   5 March 2018 2:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story