गुजरात: BJP नेता को गोली मारी, रेप का लग चुका है आरोप
- कटारिया और सरवेबरी स्टेशन के बीच हमला
- ट्रेन में सफर के वक्त मारी गोली
- मौके पर ही हो गई भानुशाली की मौत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात भाजपा के वरिष्ठ नेता जयंतीलाल भानुशाली की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को तब अंजाम दिया गया, जब भानुशाली सयाजी नगरी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। अज्ञात हमलावरों ने भुज से अहमदाबाद जाते समय कटारिया और सरवेबरी स्टेशन के बीच उन पर हमला किया। जानकारी के मुताबिक भानुशाली के शरीर में दो गोलियां लगी, जिनमें से एक उनकी आंख में तो दूसरी सीधे सीने में जा लगी, हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
भानुशाली पर था बलात्कार का आरोप
कच्छ जिले के भाजपा उपाध्यक्ष भानुशाली कुछ दिनों पहले ही सूरत की एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हालांकि, इसके बाद लड़की ने कोर्ट में मामला चलाने से इनकार कर दिया था और दोनों में समझौता हो गया था। भानुशाली अब्दसास सीट से विधायक भी रह चुके हैं। लड़की सूरत की रहने वाली थी, जिसने सरथाना पुलिस सस्टेशन में भानुशाली के खिलाफ शिकायत की थी। लड़की का आरोप था कि फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाने के नाम पर भानूशाली ने उसके साथ रेप किया था।
Gujarat CM Vijay Rupani on the murder of former BJP MLA Jayantilal Bhanushali onboard a train in Gujarat last night: A thorough investigation will be conducted and strict action will be taken against those guilty. pic.twitter.com/DpjykpRlje
— ANI (@ANI) January 8, 2019
Created On :   8 Jan 2019 6:58 AM GMT