सीएम शिवराज के कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष की मौत, कम भीड़ होने से थे परेशान !

सीएम शिवराज के कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष की मौत, कम भीड़ होने से थे परेशान !

डिजिटल डेस्क,सागर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम के दौरान सागर जनपद अध्यक्ष राजा दुबे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुबे का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। बता दें सागर जिले के बंडा में आयोजित विकास यात्रा कार्यक्रम ये पूरी घटना हुई है।

दरअसल सागर के बंडा में विकास यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आने वाले थे। उससे पहले ही सागर जनपद के अध्यक्ष राजा दुबे का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि कार्यक्रम में भीड़ कम होने के कारण राजा दुबे परेशान थे। वहीं कुछ लोगों को कहना है कि उन्हें दिल की बीमारी थी। भीड़ कम होने पर चिंता की कोई बात नहीं थी।




CM की सभा में गिरने से हुई भाजपा नेता की मौत, मंत्री ने पर्ची पर लिखकर दी सूचना

घटना की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने लिखा-"प्रिय साथी राजा दुबे के आकस्मिक निधन से अत्यंत आहत हूँ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ। आप सदैव हमारे दिलों और स्मृतियों में ज़िंदा रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि!"

 



वहीं उनके निधन पर बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई है। बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयर्गीय ने कहा है कि सागर जिला के भाजपा जिलाध्यक्ष राजा दुबे जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को मुक्ति प्रदान करें, एवं परिवारजनों को इस दुखद क्षण में शक्ति दें।
 


 

 

 

Created On :   25 Nov 2017 2:39 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story