नगरीय क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा को लगा झटका, कांग्रेसी प्रत्याशी 98 मतों से विजयी

BJP losses with huge difference in the urban area by election
नगरीय क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा को लगा झटका, कांग्रेसी प्रत्याशी 98 मतों से विजयी
नगरीय क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा को लगा झटका, कांग्रेसी प्रत्याशी 98 मतों से विजयी

डिजिटल डेस्क, छिन्दवाड़ा/परासिया/जुन्नारदेव। नगरीय क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने विजय का परचम लहराया। वहीं भाजपा को निराशा हाथ लगी। जुन्नारदेव के नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद पद के लिए उपचुनाव 3 अगस्त को सम्पन्न हुआ था। मतदान के बाद 7 अगस्त मंगलवार को स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय नंदलाल सूद में सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। जिसमे कांग्रेस के प्रत्याशी राजेन्द्र कनोजिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के निखिल साहू को 98 मतो के अंतर से पराजित किया। कांग्रेस के राजेन्द्र को 397 मत, भाजपा के निखिल साहू को 299 मत, निर्दलीय हाफीज मंसूरी को 47 मत, लवली मालवी को 16 मत, नोटा को 4 मत प्राप्त हुए। रिटर्निंग ऑफिसर रोशन राय ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

नपा में मजबूत हुई कांग्रेस
उपचुनाव में मिली जीत के बाद 18 पार्षदों वाली नपा परिषद में कांग्रेस पार्षदों की संख्या एक बढ़कर 11 हो गई है। वही भाजपा के पार्षदो की संख्या 7 से घटकर 6 हो गई है। नपा में एक पार्षद निर्दलीय है।विधानसभा चुनाव के पहले हुए उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से कांग्रेसियों में खासा उत्साह है। मतगणना के बाद कांग्रेस ने जुलूस निकाला।

पार्षद पद जीत कर कांग्रेस ने निकाला जुलूस
नगर परिषद न्यूटन चिखली के वार्ड क्रमांक 12 में हुए उपचुनाव में पार्षद पद पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय चंदेल की भव्य जीत पर समर्थकों ने विशाल जुलूस निकालकर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं भाजपा के खाते से छीनी इस प्रतिष्ठित जीत पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए खुशियां मनाई। यहां कांग्रेस प्रत्याशी अजय चंदेल को 325 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह भट्ट को 87 और नोटा को 2 वोट प्राप्त हुए। कांग्रेस ने यहां 149 वोट के विशाल अंतर से जीत हासिल की। 

अमरवाड़ा में भी कांग्रेस की जीत
अमरवाड़ा के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 4 में संपन्न हुए उपचुनाव मे मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भूपसिंह पटेल ने विजय हासिल की। पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 561 वोटों से विजय हुए।

Created On :   7 Aug 2018 9:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story