दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक की टिप्पणी से बवाल

Bjp MLA OP Sharma called  Muslim AAP MLA atankvadi in Delhi House
दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक की टिप्पणी से बवाल
दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक की टिप्पणी से बवाल
हाईलाइट
  • आप विधायक को आतंकी कहा।
  • केजरीवाल ने घटना को शर्मनाक बताया।
  • भाजपा विधायक ने सदन में किया अपत्तिजनक शब्द का उपयोग।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आप और भाजपा विधायकों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। दरअसल मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा जब भाजपा विधायक ओपी शर्मा ने आम आदमी पार्टी के मुस्लिम विधायक अमानतुल्ला खान के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया।अपत्तिजनक शब्द को कार्यवाही से हटाते हुए स्पीकर ने विशेषाधिकार समिति से रिपोर्ट मांगी है।

 

विवादों में घिरे रहते हैं शर्मा
ओपी शर्मा पहले भी कई बार अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहे हैं। साल 2016 में चांदनी चौक से "आप" पार्टी की महिला विधायक अल्का लांबा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए शर्मा को सदन के दो सेशन से निलंबित कर दिया गया था। ओपी शर्मा को एक पत्रकार पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

 

Created On :   7 Aug 2018 7:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story