ब्यावरा विधायक दांगी के खिलाफ साध्वी का धरना खत्म, कहा- महिलाओं के सम्मान में जारी रहेगी लड़ाई

BJP MP Pragya Thakur sat on dharna after FIR not registered against Congress MLA Dangi
ब्यावरा विधायक दांगी के खिलाफ साध्वी का धरना खत्म, कहा- महिलाओं के सम्मान में जारी रहेगी लड़ाई
ब्यावरा विधायक दांगी के खिलाफ साध्वी का धरना खत्म, कहा- महिलाओं के सम्मान में जारी रहेगी लड़ाई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद वो तीन घंटे तक थाने में मौजूद रहीं, इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, कांग्रेस विधायक दांगी ने ब्यावरा आने पर साध्वी को जिंदा जलाने की बात कही थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान के लिए माफी भी मांग ली थी। इसके बाद भी साध्वी थाने पहुंचीं और उन पर एफआईआर दर्ज करने का दबाव बनाती रहीं।

इस दौरान पुलिस ने साध्वी से पुलिस के आला अधिकारी लगातार उनसे लिखित शिकायत देने की मांग करते रहे लेकिन उन्होंने कहा कि बिना लिखित आवेदन के एफआईआर दर्ज कीजिए। इसे लेकर काफी देर तक प्रज्ञा ठाकुर और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस होती रही।

ब्यावरा विधायक की धमकी और माफी के बाद प्रज्ञा ने 30 नवंबर को ट्वीट कर दांगी को चुनौती दी कि वह 8 दिसंबर को उनके निर्वाचन क्षेत्र ब्यावरा में उनके घर आ रही हैं और वह उन्हें जिंदा जला लें, लेकिन उसके एक दिन पहले ही प्रज्ञा ठाकुर कांग्रेस विधायक दांगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिये यहां पुलिस थाने पहुंच गईं।

प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि आज मैं कमला नगर थाने में कांग्रेस का विधायक जिसमें मुझे जिंदा जलाने की धमकी दी उसके विरुद्ध एफआईआर कराने आई हूं, परंतु कांग्रेस सरकार के दबाव में पुलिस ने हमारी एफआईआर नहीं की। इसलिए मैं थाने के बाहर सत्याग्रह पर बैठी हूं। कमलनाथ सरकार में कोई भी बालिका महिला नारी सुरक्षित नहीं है।

 

 

भोपाल के दक्षिण जोन-2 के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू ने बताया कि अभी हम सांसद प्रज्ञा ठाकुर के साथ बातचीत कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के ब्यावरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने लोकसभा में महात्मा गांधी के हत्यारे के बारे में दिए गए कथित बयान के विरोध में प्रज्ञा के खिलाफ अपने निर्वाचन क्षेत्र में पिछले दिनों प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा का पुतला जलाया था और प्रदर्शन के दौरान दांगी ने कथित तौर पर कहा था कि यदि प्रज्ञा ने उनके निर्वाचन क्षेत्र में कदम रखा तो उन्हें जिंदा जला देगें। दांगी के इस बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद विधायक दांगी ने इसके लिये माफी मांग ली और कहा कि वह एक गांधीवादी हैं।
 

Created On :   8 Dec 2019 2:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story