रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटाई गई साध्वी, राहुल बोले-आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्त कहा

BJP MP Sadhvi Pragya Thakur removed from defense ministry committee
रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटाई गई साध्वी, राहुल बोले-आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्त कहा
रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटाई गई साध्वी, राहुल बोले-आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्त कहा

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताना बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को महंगा पड़ गया। आज (गुरुवार) संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से निकाल दिया है। इसके साथ ही सत्र वहीं बीजेपी के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि संसद में दिया गया उनका बयान निंदनीय है। बीजेपी कभी भी इस तरह के बयान या विचारधारा का समर्थन नहीं करती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ पार्टी की अनुशासन समिति बड़ी कार्यवाही करेगी।

बीजेपी के कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा, प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा सलाहकार समिति से हटा दिया गया है। इसके साथ ही इस सत्र में उन्हें संसदीय दल की बैठकों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

  • साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट करते हुए लिखा, कभी-कभी झूठ का बबण्डर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है किन्तु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता पलभर के बबण्डर में लोग भ्रमित न हों सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि कल मैंने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस।

 

 

 

 

 

  • साध्वी प्रज्ञा के बयान पर कांग्रेस के दिग्गज नेता वायनाड सांसद राहुल गांधी ने कहा, आतंकी प्रज्ञा ठाकुर ने आतंकी गोडसे को देशभक्त कहा

 

 

  • साध्वी प्रज्ञा के बयान को रिकॉर्ड से बाहर कर दिया गया है- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

 

 

  • साध्वी प्रज्ञा के बयान पर लोकसभा में हंगामा, कांग्रेस सांसदों ने सदन से किया वॉक आउट

 

 

  • एआईएमआईएम सांसद ओवैसी ने कहा, यह पहली बार नहीं है जब उसने (साध्वी प्रज्ञा) ऐसा कुछ कहा है। यह दिखाता है कि वह गांधी की दुश्मन है और उनके हत्यारों की समर्थक है। मैंने स्पीकर को प्रिविलेज मोशन दिया है, देखते हैं क्या होता है।

 

 

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, अगर कोई नाथूराम गोडसे को "देशभक्त" मानता है, तो हमारी पार्टी इसकी निंदा करती है। महात्मा गांधी हमारे लिए एक आदर्श हैं, वे हमारे मार्गदर्शक प्रकाश थे और आगे भी रहेंगे।

 

 

 

Created On :   28 Nov 2019 5:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story