अमित शाह बोले- राहुल हिंदूओं को भगवा आतंकवाद कहकर बदनाम ही कर सकते हैं 

bjp president amit shah on sadhvi pragya contesting from bhopal seat
अमित शाह बोले- राहुल हिंदूओं को भगवा आतंकवाद कहकर बदनाम ही कर सकते हैं 
अमित शाह बोले- राहुल हिंदूओं को भगवा आतंकवाद कहकर बदनाम ही कर सकते हैं 
हाईलाइट
  • अमित शाह बुधवार को ओडिशा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
  • बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
  • शाह ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा को भगवा आतंक के जन्मदाता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ाएंगे।

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। साध्वी प्रज्ञा को भोपाल लोकसभा सीट से उतारने के पार्टी के फैसले को सही बताते हुए शाह ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भगवा आतंक के जन्मदाता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ाएंगे। अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, राहुल बाबा देश को सुरक्षित कर सकते हैं क्या? उनकी सरकार थी उन्होंने समझौता एक्सप्रेस पर हुए हमले में कहा था कि हिंदू टेरर, भगवा आतंकवाद है। वो तो केवल देश में हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद कहकर हिंदुओं को बदनाम ही कर सकते हैं। अमित शाह बुधवार को ओडिशा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

अमित शाह ने कहा, समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट के बाद कांग्रेस ने कहा इसमें हिंदू आतंकवाद शामिल है और साधुओं को जेल में डाला गया। इस मामले पर कोर्ट का फैसला आया, तो कोर्ट ने कहा भगवा आतंकवाद काल्पनिक है। इसलिए हमने तय किया है कि साध्वी प्रज्ञा को दिग्विजय के खिलाफ उतारेंगे। ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा, ओडिशा में खनिजों की भरमार है, फिर भी यहां के लोग गरीब हैं, ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां का खनिज नवीन बाबू के बाबू लोगों ने लूट लिया है। ओडिशा के लाखों युवा रोजगार से लिए गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में जाते हैं। 19 साल के शासन में भी नवीन बाबू राज्य के युवाओं को रोजगार नहीं दे पाए

शाह ने कहा, ओडिशा के अंदर लोकतंत्र समाप्त हो गया है। लोकतंत्र में जनता अपने विधायक और सांसद चुनती है, लेकिन नवीन बाबू ने यहां ऐसा तंत्र बनाया है कि सांसद, विधायक नौकर बनकर खड़े हैं और बाबू राज कर रहे हैं। अगर बाबू राज ओडिशा में समाप्त करना है तो भाजपा की सरकार बनानी पड़ेगी। ओडिशा में अगर भाजपा की सरकार बनेगी तो 15 साल से कम उम्र की बच्चियों से दुर्व्यवहार करने वालों के लिए हम फांसी की सजा लाएंगे।


 

Created On :   17 April 2019 4:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story