मिशन 350 + की पहली कड़ी में भोपाल पहुंचे अमित शाह, दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का किया लोकार्पण

BJP president Amit Shah, who arrived bhopal for Mission 350
मिशन 350 + की पहली कड़ी में भोपाल पहुंचे अमित शाह, दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का किया लोकार्पण
मिशन 350 + की पहली कड़ी में भोपाल पहुंचे अमित शाह, दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का किया लोकार्पण

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने 3 दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को भोपाल निजी विमान से पहुंचे। शाह ने भोपाल पहुंचते ही शहर के लालघाटी चौराहे पर जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण किया। अमित शाह ने भोपाल पहुंचने से एक दिन पहले ही गुरुवार को "मिशन 350 प्लस" का ऐलान किया था। इस कड़ी में उनकी एमपी यात्रा को अगले चुनावों के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है।

BJP अध्यक्ष शुक्रवार सुबह ही निजी विमान से राजा भोज हवाईअड्डे पर पहुंचे, जहां एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में महापौर आलोक शर्मा एवं BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। BJP नेता विष्णु राठौर ने बताया कि पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा चौराहे के बीचों-बीच स्थापित की गयी थी, लेकिन यातायात में आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए इसे हटाकर एक कोने में लगाया गया। शाह ने शुक्रवार को इसका लोकार्पण किया।

अमित शाह ने विभिन्न तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि एमपी के 3 दिवसीय विस्तृत दौरे पर आज भोपाल पहुँचा। इस अभूतपूर्व स्नेह और समर्थन के लिए प्रदेश की जनता का हृदय से आभार।

Created On :   18 Aug 2017 12:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story