कार्यकर्ताओं को सीख देने आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, चुनाव जीतने के देंगे टिप्स

BJP President Amit Shah will come in satna for mp election 2018
कार्यकर्ताओं को सीख देने आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, चुनाव जीतने के देंगे टिप्स
कार्यकर्ताओं को सीख देने आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, चुनाव जीतने के देंगे टिप्स

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कै से जीत हासिल की जाए और अधिक से अधिक प्रत्याशी चुनकर विधानसभा में पहुंचे, इसकी सीख व टिप्स देेने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जबलपुर आगमन आज सोमवार को होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह जबलपुर संभाग के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन को स्थानीय वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में संबोधित करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी  विनय सहस्त्रबुद्धे, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के साथ प्रदेश पदाधिकारी एवं शासन के मंत्री भी शामिल होंगे।

कार्यकर्ताओं को देंगे मार्गदर्शन
भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं इसी तारतम्य में जबलपुर संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने शाह का कल आगमन होगा जिसमें बूथ संयोजक स्तर तक के कार्यकर्ता को शाह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

शाम 5:45 पर होगा आगमन
ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह शाम 5:45 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा जबलपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे जहाँ से सड़क मार्ग से रवाना होकर शाम 6:00 बजे मालगोदाम चौक स्थित गोंडवाना साम्राज्य के राजा शंकरशाह, कुंवर रघुनाथशाह की प्रतिमा स्थली पर पहुंचकर पुष्पांजली अर्पित करेंगे इसके पश्चात शाम 6:45 बजे वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित पार्टी के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाह जबलपुर से रात्रि 8:30 बजे वायुयान द्वारा दिल्ली रवाना होंगे।

तैयारियां हुई पूरी
भाजपा अध्यक्ष ठाकुर ने बताया शाह के आगमन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। साथ ही डुमना विमानतल से विटनरी कॉलेज तक के मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत मंच लगाकर शाह का अभिनंदन किया जायेगा। इसके साथ ही सुरक्षा को देखते हुए पुलिस व्यवस्था भी चाकचौबंद की गई है।

Created On :   14 Oct 2018 2:23 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story