गणपति बप्पा के दर्शन करने मुंबई पहुंचे अमित शाह, मीडिया से किया किनारा

BJP President shah visiting Mumbai to worship Bappa - Refused to talk with media
गणपति बप्पा के दर्शन करने मुंबई पहुंचे अमित शाह, मीडिया से किया किनारा
गणपति बप्पा के दर्शन करने मुंबई पहुंचे अमित शाह, मीडिया से किया किनारा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को ‘लालबाग के राजा’ के दर्शन किए। शाह प्रभादेवी स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में परिवार के सदस्यों के साथ पूजा की। उनके साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार भी मौजूद थे। गणेश उत्सव पर शुक्रवार को मुंबई पहुंचे शाह ने मुंबई भाजपा के अध्यक्ष शेलार की अध्यक्षता वाले बांद्रा पश्चिम के गणेश मंडल में जाकर गणेशजी के दर्शन किए। मंडल की सजावट इस बार गोवा के महाल्सा नारायणी देवी मंदिर की तरह की गई है। मंदिर की प्रतिकृति 52 फिट ऊंची बनाई गई है। भाजपा अध्यक्ष शाह हर साल नियमित रूप से बांद्रा पश्चिम के इस गणेश मंडल में आते हैं। इस दौरान उन्होनें पत्रकारों से बातचीत करने से इंकार किया।

Created On :   14 Sep 2018 4:14 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story