आजमगढ़ में अखिलेश के खिलाफ निरहुआ, सोनिया के खिलाफ दिनेश

BJP releases 16th list for lok sabha elections, Nirhua will fight against akhilesh
आजमगढ़ में अखिलेश के खिलाफ निरहुआ, सोनिया के खिलाफ दिनेश
आजमगढ़ में अखिलेश के खिलाफ निरहुआ, सोनिया के खिलाफ दिनेश
हाईलाइट
  • कुछ दिनों पहले ही निरहुआ ने ने ज्वाइन की थी भाजपा
  • रायबरेली से सोनिया के खिलाफ लड़ेंगे दिनेश प्रताप सिंह
  • लिस्ट में 6 प्रत्याशियों के नाम
  • 6 यूपी तो 1 महाराष्ट्र से

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी 16वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिसमें से पांच उत्तर प्रदेश तो एक महाराष्ट्र से हैं। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से सपा के अखिलेश यादव के खिलाफ दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को टिकट दिया है। भोजपुरी फिल्म स्टार निरहुआ ने कुछ दिनों पहले ही भाजपा की सदस्यता ली थी।

भाजपा ने समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्य को टिकट दिया है। फिरोजाबाद से चंद्र सेन जादौन, कांग्रेस के गढ़ राय बरेली से दिनेश प्रताप सिंह, मछली शहर से वीपी सरोज और महाराष्ट्र के मुंबई नॉर्थ ईस्ट से किरीट सौमेया का टिकट काटकर मनोज कोटक को मैदान में उतारा है। 65 वर्षीय किरीट मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से दो बार सांसद रह चुके हैं। बता दें कि रायबरेली से सोनिया गांधी चुनाव लड़ती आई हैं। दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस से भाजपा में आये हैं।

 

 

 

Created On :   3 April 2019 11:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story