BJP ने जारी की 184 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे मोदी

BJP ने जारी की 184 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे मोदी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी ने होली के दिन लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की इस लिस्ट में 184 प्रत्याशियों के नाम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह को गुजरात के गांधी नगर से टिकट दिया गया है। पिछली बार लालकृष्ण आडवाणी ने इस सीट से चुनाव लड़ा था। गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से और नागपुर से नितिन गडकरी को टिकट मिला है। मुख्य चुनाव समिति की कई बैठकों के बाद उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बनी है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। बिहार की सभी 17 सीटों पर भी उम्मीदवार तय कर लिए गए है। हालांकि अभी इसका ऐलान नहीं किया गया है।

बीजेपी ने इस लिस्ट में 20 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश से 28, महाराष्ट्र  से 16, असम से 8, अरुणाचल प्रदेश से 2, छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर से 5-5, दादर एवं नगर हवेली से 1, कर्नाटका से 21, राजस्थान से 16, तमिलनाडू से 5, सिक्कीम से 1, केरल से 13, लक्षद्वीप से 1, मणिपुर से 2, मिज़ोरम से 1, ओडिशा से 10, तेलंगाना से 10, त्रिपुरा से 2, उत्तराखंड से 5, पश्चिम बंगाल से 28, गुजरात से 1, अंडमान निकोबार से 1 और आंध्र प्रदेश से 2 उम्मीदवारों के नाम है।

उत्तर प्रदेश में एक मंत्री और पांच सांसदों का टिकट कट गया है बाकि 22 नाम पुराने हैं। गाजियाबाद से वीके सिंह को, हेमा मालिनी को मथुरा, साक्षी महाराज को उन्नाव, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, बरेली से संतोष गंगवार और स्मृति ईरानी को कांग्रेस के गड़ अमेठी से टिकट दिया गया है। इसके अलावा जम्मू सीट से जुगल किशोर, उधमपुर से डॉ. जितेन्द्र सिंह, अनंतनाग से सोफी यूसुफ और श्रीनगर से खालिद जहांगीर चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र के धुले से सुभाष भामरे, चंद्रपुर से हंसराज अहीर और मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से पूनम महाजन को टिकट दिया गया है। पश्चिम बंगाल में आसनसोल से बाबुल सुप्रियो, कोलकाता नार्थ से राहुल सिन्हा और कोलकाता साउथ से सीके बोस चुनाव लडेंगे।

राजस्थान में जयपुर ग्रामीण से राज्यवर्धन सिंह राठौर, टोंक से सुखबीर सिंह जौनपुरिया, गंगानगर से निहाल चंद चौहान, बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल, झुंझनू से नरेंद्र खिंचल, सीकर से सुमेदानंद सरस्वती, अजमेर से भागीरथ चौधरी, पाली से पीपी चौधरी, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, जालौर से देवी मानसिंह पटेल, उदयपुर अर्जुनलाल मीणा, चितौड़गढ़ से सीपी जोशी, भीलवाड़ा से सुभाषचंद्र बहेरिया, कोटा से ओम बिरला, झालावाड़ से दुष्यंत सिंह को लोकसभा टिकट मिला है।

उत्तर प्रदेश में इन्हें मिला टिकट 
1. सहारनपुर- राघव लखनपाल 
2. मुजफ्फरनगर- संजीव बाल्यान 
3. बिजनौर- कंवर भारतेंदु सिंह 
4. मुरादाबाद- कुंवर सर्वेश कुमार 
5. संभल- परमेश्वर लाल सैनी 
6. अमरोहा- कंवर सिंह तंवर 
7. मेरठ- राजेंद्र अग्रवाल 
8. बागपत- सत्यपाल सिंह 
9. गाजियाबाद- वीके सिंह 
10. गौतमबुद्धनगर- डॉक्टर महेश शर्मा
11. अलीगढ़- सतीश गौतम 
12. मथुरा- हेमा मालिनी 
13. आगरा- एसपी सिंह बघेल 
14. फतेहपुर सिकरी- राजकुमार चहर 
15. एटा- राजवीर सिंह 
16. बदायूं- संघमित्रा मौर्य 
17. अनुला- धर्मेंद्र कुमार 
18. बरेली- संतोष गंगवार 
19. शाहजहांपुर- अरुण सागर 
20. खीरी- अजय कुमार मिश्र 
21. सीतापुर- राजेश वर्मा 
22. हरदोई- जय प्रकाश रावत 
23. मिसरिख- अशोक रावत 
24. उन्नाव- साक्षी महाराज 
25. मोहनलाल गंज- कौशल किशोर 
26. लखनऊ- राजनाथ सिंह 
27. अमेठी- स्मृति इरानी 

Created On :   21 March 2019 2:09 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story