चुनाव प्रचार के लिए लोकगायकों का सहारा ले रही बीजेपी, नागपुर में सीएम के लिए मांगेंगे वोट

BJP resorting to folk singers for election campaigning
चुनाव प्रचार के लिए लोकगायकों का सहारा ले रही बीजेपी, नागपुर में सीएम के लिए मांगेंगे वोट
चुनाव प्रचार के लिए लोकगायकों का सहारा ले रही बीजेपी, नागपुर में सीएम के लिए मांगेंगे वोट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नेताओं के बोझिल भाषणों से ऊब चुके लोगों को रिझाने के लिए अब भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रचार में लोकगीत गाने वाले कलाकारों का सहारा ले रही है। मुंबई के कई इलाकों में इन दिनों आल्हा, बिरहा और दूसरे लोक गीत गाने वाले कलाकार भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। यही नहीं आगामी शुक्रवार को नागपुर में भी जाने माने गायक आल्हा गायक फौजदार सिंह लोगों को आल्हा सुनाएंगे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए वोट मांगेंगे। फिल्मसिटी के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने बताया कि जौनपुर के आल्हा सम्राट फौजदार सिंह, बिरहा गायक इंद्रजीत यादव और मुंबई के लोकगीत गायक सुरेश शुक्ल मुंबई में पिछले 10 दिनों से भाजपा की प्रचार सभाओं में लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं और पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। आल्हा के जरिए वीर रस की कविताएं गाईं जातीं हैं। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में यह खासी लोकप्रिय गायन शैली है।

नागपुर में आल्हा गाकर सीएम के लिए मांगेगे वोट

आल्हा के जरिए सिंह भाजपा सरकार के विकास कार्यों और साहसिक फैसलों का यशोगान कर रहे हैं। इसके लिए जगह-जगह देव उत्सव नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मिश्र ने इन गायकों के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके मुंबई स्थित निवास स्थान वर्षा पर मुलाकात की। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। मिश्र ने कहा कि वे गायक सिंह के साथ 18 अक्टूबर को नागपुर जाएंगे और वहां आल्हा गाकर फडणवीस के लिए वोट मांगेंगे। मुलाकात के दौरान मिश्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए की सहायता राशि भी दी। भोजपुरी लोकगायक सुरेश शुक्ल ने भी अनुच्छेद 370 और 35 ए का विरोध करने वाले डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जीवनी मुख्यमंत्री को भेंट की। 

Created On :   16 Oct 2019 4:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story