24 मार्च को एनसीपी के गढ़ कोल्हापुर से चुनावी बिगुल फूंकने जा रहा है भाजपा-शिवसेना गठबंधन

BJP-Shiv Senas first election Campaign will start from 24th March
24 मार्च को एनसीपी के गढ़ कोल्हापुर से चुनावी बिगुल फूंकने जा रहा है भाजपा-शिवसेना गठबंधन
24 मार्च को एनसीपी के गढ़ कोल्हापुर से चुनावी बिगुल फूंकने जा रहा है भाजपा-शिवसेना गठबंधन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिवसेना युति की चुनावी सभाओं का शुभारंभ पश्चिम महाराष्ट्र से होगा। भाजपा-शिवसेना युति की पहली सभा कोल्हापुर में 24 मार्च को होगी। सभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ दोनों दलों के मंत्री शामिल होंगे। इससे पहले भाजपा और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के मनोमिलन के लिए दोनों दलों की तरफ से विभाग स्तर पर 6 सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। युति के संयुक्त सम्मेलन में दोनों दलों के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। पश्चिम विदर्भ के लिए युति का संयुक्त सम्मेलन 15 मार्च की सुबह अमरावती में होगा जबकि इसी दिन शाम को पूर्व विदर्भ के लिए नागपुर में सम्मेलन आयोजित किया गया है। 17 मार्च को सुबह मराठवाड़ा के औरंगाबाद और शाम को उत्तर महाराष्ट्र के नाशिक में सम्मेलन होगा। इसके बाद 18 मार्च को सुबह पश्चिम महाराष्ट्र के पुणे और शाम को कोंकण के नई मुंबई में सम्मेलन रखा गया है। 

दोनों दल मिल कर जारी करेंगे घोषणापत्र

लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्धव के बीच बैठक हुई। रात करीब एक बजे तक चली बैठक में दोनों दलों के प्रमुख मंत्री शामिल थे। इस बैठक में लोकसभा की सीटों, युति के संयुक्त घोषणापत्र और संयुक्त चुनावी सभा को लेकर चर्चा हुई। साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर भी चर्चा हुई। प्रदेश के प्रमुख मुद्दों को शामिल कर लोकसभा चुनाव के लिए युति का घोषणापत्र भी जारी किया जाएगा। 
 

Created On :   13 March 2019 3:31 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story