भाजपा को कांग्रेस शासित तीन प्रदेशों की सरकार गिरा देना चाहिए- आंबेडकर 

BJP should drop government of three Congress ruled states- Ambedkar
भाजपा को कांग्रेस शासित तीन प्रदेशों की सरकार गिरा देना चाहिए- आंबेडकर 
भाजपा को कांग्रेस शासित तीन प्रदेशों की सरकार गिरा देना चाहिए- आंबेडकर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वंचित बहुजन आघाडी के मुखिया प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को कांग्रेस शासित तीन प्रदेशों की सरकार गिरा देना चाहिए। आंबेडकर ने कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल में यह करती थी जो आजकल भाजपा कर रही है। मुझे तो आश्चर्य इस बात का है कि भाजपा बहुत ही धीमी गति से इस खेल को खेल रही है। आंबेडकर ने कहा कि भाजपा को महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की तीनों प्रदेशों की सरकारों को गिरा देना चाहिए। आंबेडकर का इशारा कर्नाटक, मध्यप्रदेश और राजस्थान की कांग्रेस सरकार की ओर था। सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में आंबेडकर ने कहा कि हमने और एमआईएम ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। एमआईएम से सीटों के बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। आंबेडकर ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को वंचित आघाडी ने 40 सीट छोड़ने का प्रस्ताव दिया है। यदि कांग्रेस इसके लिए तैयार है तो हम कांग्रेस से गठबंधन कर लेंगे। आंबेडकर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम में मतदान के आंकड़ों और वोटों की गिनती में अंतर के मामले में बाम्बे हाईकोर्ट में कुल 31 याचिका दाखिल की गई है। अदालत में राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 31 सीटों को लेकर याचिका दाखिल की गई है। आंबेडकर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव से पहले याचिका पर सुनवाई शुरू हो जाएगी। 
 

Created On :   15 July 2019 5:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story