भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह होंगे पुन: लोकसभा के प्रत्याशी, घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह

BJP state president Rakesh Singh will again be LokSabha candidate
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह होंगे पुन: लोकसभा के प्रत्याशी, घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह होंगे पुन: लोकसभा के प्रत्याशी, घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह को पुन: लोकसभा संसदीय क्षेत्र जबलपुर का प्रत्याशी बनने की घोषणा के साथ ही जबलपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त आतिशबाजी करते हुए मिष्टान वितरण किया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मालवीय चौक में मिष्ठान वितरण करते हुए खुशी मनाई। अनुसूचित मोर्चा ने दमोहनाका चौक में मिष्टान वितरण किया।

इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा जबलपुर के सभी कार्यकर्ता केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, क्योंकि हमारे सांसद और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री राकेश सिंह को लोकसभा का पुन: प्रत्याशी बनाया गया है। नेताओं ने कहा कि राकेश सिंह तीन बार से लोकसभा में जबलपुर का नेतृत्व कर रहे हैं और हर कार्यकाल में उन्होंने अपने लगनशील प्रयत्नों से जबलपुर को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य किया है।

इस अवसर पर लोकसभा संयोजक प्रभात साहू,आशीष दुबे, डॉ जितेंद्र जामदार, संदीप जैन, कमलेश अग्रवाल रंजीत पटेल नवीन रिछारिया, अमित जैन, नंदकुमार यादव,  रवि शर्मा कौशल सूरी अनिकेत चौरसिया, कमल सिंह, राहुल कपूर, रौनक अग्रवाल, भूपेंद्र यादव, शानू दुबे, गोपाल पटेल के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का आभार
भारतीय जनता पार्टी जबलपुर से लोकसभा हेतु प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को पुन: प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया, लोकसभा संयोजक प्रभात साहू, सह संयोजक डॉ जितेंद्र जामदार, आशीष दुबे, महापौर डॉ. स्वाती गोडबोले, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इन्दु, नदंनी मरावी, पूर्व मंत्री शरद जैन, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, प्रतिभा सिंह, सुमित्रा वाल्मीकि, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, भूपेन्द्र दुबे, अनिल शर्मा, डॉ. विनोद मिश्रा, सदानंद गोडबोले, एस.के.मुद्दीन, सुरेश देशपांडे, आनंद बर्नाड, राजकुमार मेहता, संदीप जैन, राजेश मिश्रा, शिवराम बेन, रानू तिवारी, राजेश राय, राजेश दाहिया ने व्यक्त किया है।

Created On :   23 March 2019 4:51 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story