लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले जमीनी हकीकत भांपने की जुगत में भाजपा

BJP wants to know ground report before lok sabha election
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले जमीनी हकीकत भांपने की जुगत में भाजपा
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले जमीनी हकीकत भांपने की जुगत में भाजपा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लिया है। भाजपा की प्रदेश स्तर की बैठक दादर स्थित मुंबई भाजपा कार्यालय वसंत स्मृति में 21 मई को होगी। इस बैठक से पहले भाजपा ने लोकसभा चुनाव के समय पार्टी की स्थानीय स्तर की वास्तविक हकीकत जानने के लिए पार्टी नेताओं से कई अहम जानकारी मंगाई है। पार्टी की बैठक में भाजपा के विधायक, मौजूदा सांसद, जिला अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार, संगठन मंत्री समेत प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहब दानवे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की पूर्व तैयारी को लेकर चर्चा होगी। बैठक से पहले भाजपा पार्टी जमीनी हकीकत जानेगी। इसके लिए पार्टी के विधायकों, सांसदों समेत प्रमुख पदाधिकारियों को एक फार्म भेजा गया है।

लोकसभा चुनाव समीक्षा और विधानसभा चुनाव तैयारी पर 21 मई को होगी बैठक

सभी नेताओं को यह फार्म 17 मई तक भरकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जमा करवाना होगा। इस फार्म में पार्टी नेताओं से कई सवाल पूछे गए हैं। जिसमें लोकसभा चुनाव के दौरान उनके क्षेत्र में कुल कितनी रैलियां हुई। स्थानीय पदाधिकारियों की समिति की कितनी बैठकें हुई। लोकसभा चुनाव में पार्टी के कितने वीडियो रथ निकाले गए। बूथ रचना कैसी है और बूथ समिति में पार्टी के कितने सदस्य हैं। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं के कितने लाभार्थी तक पहुंचे हैं। लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर प्रचार से कितना फायदा हुआ। चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों को शिवसेना की तरफ से कितना सहयोग मिला। इन सभी सवालों का जवाब देना होगा। इसके बाद पार्टी की होने वाली बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बैठक से पहले 20 मई को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास वर्षा पर भी एक बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति को लेकर समीक्षा करेंगे। 
 

Created On :   14 May 2019 2:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story