यूपी फिर भगवा, 16 में से 15 मेयर बीजेपी के : Exit poll

BJP will win 15 out of 16 Municipal Corporations in UP: Exit poll
यूपी फिर भगवा, 16 में से 15 मेयर बीजेपी के : Exit poll
यूपी फिर भगवा, 16 में से 15 मेयर बीजेपी के : Exit poll

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी में बीजेपी की लहर अभी थमी नहीं है। निकाय चुनावों में भी इसका असर देखा जा रहा है। एबीपी न्यूज और सी-वोटर के एग्जिट पोल सर्वे में बताया जा रहा है कि राज्य के 16 में से 15 नगर निगमों में बीजेपी का कब्जा होगा। सर्वे में एकमात्र फिरोजाबाद ऐसा शहर होगा, जहां सपा चुनाव जीत सकती है।

बता दें कि यूपी में निकाय चुनाव संपन्न हो गए हैं। यहां 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायतों में ये चुनाव तीन चरणों में संपन्न हुए हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक कुल 52.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह  साल 2012 के चुनाव के 46.2 फीसदी से करीब छह प्रतिशत ज्यादा है। मतदान खत्म होते ही एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने एग्जिट पोल जारी किया है। जानिए कहां-किसकी सरकार बनती दिखाई जा रही है।

  1. फिरोजाबाद नगर निगम में सपा का मेयर बनने की संभावना है। यहां सपा को 30%, बीजेपी को 25%, बीएसपी को 7%, कांग्रेस को 7% और अन्य को 30% वोट मिल सकता है।
  2. गाजियाबाद नगर निगम में बीजेपी की आशा शर्मा को 50 फीसदी वोट और बाकी कांग्रेस को 16%, बीएसपी 17%, एसपी 5% और अन्य 13% वोट मिल सकता हैं।
  3. बरेली नगर निगम में बीजेपी को 49%, एसपी को 20%, बीएसपी को 9%, कांग्रेस को 18% और अन्य को 4% वोट मिल सकता हैं।
  4. अलीगढ़ नगर निगम में बीजेपी को 46% वोट, सपा का वोट प्रतिशत 24%, BSP का वोट प्रतिशत भी 24% है, वहीं कांग्रेस को महज 3% वोट मिल सकता है।
  5. मेरठ नगर निगम में बीजेपी-47 %, सपा को 16%, BS को 24%, कांग्रेस को 9% और अन्य को 4% वोट मिलने का अनुमान है।
  6. सहारनपुर नगर निगम में बीजेपी को 37 %, सपा को 21%, BSP को 27%, कांग्रेस को 13 % और अन्य को 30% वोट मिलने का अनुमान है।
  7. मुरादाबाद नगर निगम में बीजेपी को 34%, BSP को 3% और कांग्रेस को 11% वोट मिल सकता है
  8. मथुरा नगर निगम में बीजेपी 50 फीसदी वोटों के साथ जीत रही है। इस सीट पर कांग्रेस को 21%, बीएसपी को 9%, सपा को 7% और अन्य को 13% वोट मिल रहा है।
  9. आगरा नगर निगम में बीजेपी को 52%, सपा को 12%, BSP को 27% औऱ कांग्रेस को महज 4% वोट मिलने की संभावना है।
  10. गोरखपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी को 45%, बीएसपी 11%, एसपी को 22%, कांग्रेस को 10% और अन्य को 11% वोट मिल रहे हैं।
  11. झांसी नगर निगम: झांसी में भी मेयर सीट पर बीजेपी जीत रही है. इस सीट पर बीजेपी को 46%, सपा को 9%, BSP को 23% वोट मिले हैं. यहां कुल 60 वार्ड हैं. झांसी की देश के ऐतिहासिक शहर के रूप में पहचान है. पेयजल मंत्री उमा भारती यहां से सांसद हैं. झांसी विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है.
  12. इलाहाबाद नगर निगम: इस सीट के मेयर पद पर भी बीजेपी कब्जा जमा रही है. इस बार अभिलाषा गुप्ता बीजेपी की उम्मीदवार हैं. अभिलाषा गुप्ता 2012 में बीएसपी समर्थित अभिलाषा गुप्ता मेयर बनीं.  इलाहाबाद में विधानसभा की 3 सीटें नगर निगम क्षेत्र में आती हैं. तीनों विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है.
  13. अयोध्या नगर निगम में बीजेपी को 48%, सपा को 32%, बीएसपी को 17%, कांग्रेस को 2% और अन्य एक फीसदी वोट मिलता दिख रहा है
  14. वाराणसी नगर निगम में बीजेपी को 45% वोट, 21% एसपी को, बीएसपी को 14%, कांग्रेस को 16% और अन्य को 3% वोट मिल सकते हैं।
  15. लखनऊ नगर निगम में बीजेपी को 40%, एसपी को 27%, बीएसपी को 13%, कांग्रेस को 18% और अन्य को 1% वोट मिलेगा।
  16. कानपुर नगर निगम में बीजेपी 34% वोट के साथ सबसे आगे है।

Created On :   29 Nov 2017 3:46 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story