रीवा संभाग की 22 में से 16 सीटों पर भाजपा को बढ़त

bjp win 16 seats of 22 from rewa division in mp assembly election result 2018
रीवा संभाग की 22 में से 16 सीटों पर भाजपा को बढ़त
रीवा संभाग की 22 में से 16 सीटों पर भाजपा को बढ़त

डिजिटल डेस्क, सतना। रीवा में मंत्री राजेन्द्र शुक्ला आगे चल रहे हैं। सबसे बड़ा आश्चर्य चुरहट में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का पिछड़ जाना माना जा रहा है। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर राजेन्द्र सिंह और नागौद में खजुराहो के भाजपा सांसद भी पीछे हैं।

22 विधानसभा सीटों में से 16 पर भारतीय जनता पार्टी
रीवा संभाग की 22 विधानसभा सीटों में से 16 पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निरंतर बढ़त बनाए हुए हैं। वर्ष 2013 के  चुनाव के मुकाबले भाजपा जहां 4 सीटों के फायदे की ओर तेजी से बढ़ रही है, वहीं कांग्रेस 3 सीटों के नुकसान की ओर जा रही है। चुरहट से विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल जहां भाजपा के शरदेन्दु तिवारी से तकरीबन 5 हजार 983 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं, वहीं अमरपाटन में विधानसभा के उपाध्यक्ष डा.राजेन्द्र कुमार सिंह भी भाजपा के रामखेलावन पटेल से 2 हजार 952 मतों से पीछे हैं।

उधर, उद्योग एवं खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ला रीवा में कांग्रेस के अभय मिश्रा से 4 हजार 791 मतों के अंतर से आगे हैं। उधर,सतना जिले के रैगांव सीट में जहां बसपा की मौजूदा विधायक ऊषा चौधरी मैदान से बाहर हो चुकी हैं, वहीं रामपुर बघेलान सीट में भाजपा प्रत्याशी और राज्य मंत्री हर्ष सिंह के बेटे विक्रम सिंह ,बसपा के पूर्व विधायक रामलखन पटेल से 2320 मतों से पीछे चल रहे हैं। रैगांव में पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी जुगुल किशोर बागरी जहां तेजी के साथ जीत की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं नागौद सीट में खजुराहो के भाजपा सांसद को कांग्रेस के मौजूदा विधायक यादवेन्द्र सिंह ने 3 हजार 499 मतों के अंतर से पीछे छोड़ दिया है।सबसे बड़ा आश्चर्य चुरहट में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का पिछड़ जाना माना जा रहा है।16 पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निरंतर बढ़त बनाए हुए हैं।

 

Created On :   11 Dec 2018 12:03 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story