डेढ़ लाख राखियां लेकर भाजपा की महिला कार्यकर्ता मुंबई रवाना, मुख्यमंत्री को बांधेंगी राखियां

BJP women activists leave mumbai to take rakhis, will tie cm
डेढ़ लाख राखियां लेकर भाजपा की महिला कार्यकर्ता मुंबई रवाना, मुख्यमंत्री को बांधेंगी राखियां
डेढ़ लाख राखियां लेकर भाजपा की महिला कार्यकर्ता मुंबई रवाना, मुख्यमंत्री को बांधेंगी राखियां

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा के संगठन पर्व के  तहत इस बार विशेष रक्षाबंधन पर्व मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री देेवेंद्र फडणवीस को राखी बांधने के लिए भाजपा के महिला मोर्चा ने बकायदा अभियान आरंभ किया। महिलाओं से राखियां एकत्रित की। शहर से डेढ़ लाख राखियां लेकर महिला कार्यकर्ता सोमवार को मुंबई के लिए रवाना हुई है। भाजपा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष कीर्तिदा अजमेरा के लिए एक माह से शहर के सभी विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के घर जाकर राखियां एकत्रित की गई है। मुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व में सरकार ने 5 वर्षा का कार्यकाल पूरा किया है। 

उल्लेखनीय है कि  प्रदेश की महिलाओं ने सरकार के विकास और सामान्य व्यक्ति को न्याय देने की गति को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री को राखी बांधने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर सरकार की महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता एवं प्रगति की योजनाओं की जानकारी दी गई। शहर से डेढ़ लाख राखियां कोरियर से मुंगई भेजी गई है। मुंबई के षणमुखानंद सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को राखी बांधी जाएगी। मुंबई रवाना हुई महिला कार्यकर्ताओं में नीता  ठाकरे,संध्या ठाकरे,सारिका नांदुरकर,नीलिमा बावने,लता येरखेड़े,वंदना शर्मा,प्रीति राजदेरकर,अनुसूया गुप्ता, कल्पना पजारे,गीता पर्दिकर,निशा भोयर,मंगला गोतमारे शामिल है। 
 
महिला सम्मेलन का होगा आयोजन

विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत भाजपा महिला मोर्चा की ओर से विविध क्षेत्र में महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री को राखी भेजने के अभियान के साथ ही संगठन की ओर से महिला कार्यकर्ताओं का डाटा तैयार किया जा रहा है। महिलाओं को सरकार की योजनाओं के अलावा अगली योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। त्यौहारों के समय महिला सम्मान से संबंधित विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राखियां एकत्र करने के अभियान में स्कूल महाविद्यालय की युवतियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही है। 
 

Created On :   20 Aug 2019 11:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story