कांग्रेस ने चुनाव आयोग को बताया धृतराष्ट्र, बीजेपी ने पैसों के बल पर जीता लोकसभा इलेक्शन

BJP won Lok sabha election on the power of Money - Congress
कांग्रेस ने चुनाव आयोग को बताया धृतराष्ट्र, बीजेपी ने पैसों के बल पर जीता लोकसभा इलेक्शन
कांग्रेस ने चुनाव आयोग को बताया धृतराष्ट्र, बीजेपी ने पैसों के बल पर जीता लोकसभा इलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सत्ताधारी भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए 27 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाने पर प्रदेश कांग्रेस ने चिंता जताई है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने आरोप लगाया है कि इस मामले में चुनाव आयोग धृतराष्ट्र की भूमिका में दिखाई दे रहा है। सावंत ने कहा कि चुनाव में इतनी धनराशि का खर्च होना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि इतने पैसे खर्च करने का अर्थ भ्रष्टाचार ही है। यह चुनाव आयोग द्वारा खर्च को लेकर तय की गई सीमा का भी मजाक है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज ने लोकसभा चुनाव में खर्च को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है।

पार्टी प्रवक्ता ने कहाः पार्टी प्रवक्ता ने कहाः धृतराष्ट्र की भूमिका में है चुनाव आयोग 

इस रिपोर्ट के अनुसार इस लोकसभा चुनाव में करीब 60 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसमें से 45 फीसदी यानि 27 हजार करोड़ रुपए अकेले भाजपा ने खर्च किए हैं। सावंत ने कहा कि भाजपा के पास इतने पैसे आए कहां से इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा ने पैसों के बल पर यह चुनाव जीता है। यह लोकतंत्र के अच्छे संकेत नहीं हैं।      

Created On :   5 Jun 2019 1:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story