विधायकों को साधने भाजपा की डिनर डिप्लोमेसी

BJPs dinner diplomacy with legislators before 15th Vidhan Sabha of MP
विधायकों को साधने भाजपा की डिनर डिप्लोमेसी
विधायकों को साधने भाजपा की डिनर डिप्लोमेसी

डिजिटल डेस्क भोपाल। मप्र की 15 वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। अल्पमत वाली कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए हॉर्स ट्रेडिंग की खबरों के बीच भाजपा ने अपने विधायकों को संभालने के लिए डिनर डिप्लोमेसी का सहारा लिया है। भाजपा ने अपने विधायकों को संडे नाइट संभागवार अलग-अलग स्थानों पर डिनर पर बुलाया है। पार्टी के सीनियर लीडर्स को विधायकों को सत्र को लेकर गाइड करने की जिम्मेदारी दी गई है।

रविवार शाम तक कांग्रेस स्वयं के विधायकों के अलावा बसपा, सपा और निर्दलीय विधायकों को लेकर आंशकित थी। बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह, निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा और शमशेर सिंह राणा के बयानों के बाद कांग्रेस को राहत मिली है। इस बीच भाजपा ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए रविवार को डिनर डिप्लोमेसी का सहारा लिया है। भाजपा ने विधायकों को संभागवार डिनर पर बुलाया है। आठ बड़े नेताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर और उज्जैन संभाग, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को जबलपुर, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह भदौरिया को भोपाल और होशंगाबाद, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को सागर, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को ग्वालियर चंबल और पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल को रीवा-शहडोल विधायकों के साथ डिनर करने के लिए कहा गया है। यह सभी डिनर रविवार रात में ही आयोजित किए गए हैं। इस दौरान ही भाजपा सत्र को लेकर रणनीति बनाएगी और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ना है या नहीं इस पर भी विचार होगा।

Created On :   6 Jan 2019 2:48 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story